1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: एकतरफा प्यार में युवक ने की छात्रा की हत्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

UP: एकतरफा प्यार में युवक ने की छात्रा की हत्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2022 10:44 pm IST,  Updated : Apr 07, 2022 10:44 pm IST

हत्या के 24 घंटे भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक युवक ने छात्रा की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। 

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कथित तौर पर एकतरफा प्यार में एक युवक द्वारा छात्रा की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्या के 24 घंटे भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक युवक ने छात्रा की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। 

उन्होंने बताया कि छात्रा दिल्ली से इंटर (12वीं कक्षा) की परीक्षा देने अपनी बुआ के घर आयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि जिले के भमोरा थाना क्षेत्र में छह अप्रैल की सुबह 18 वर्षीय शिवानी का शव गड्ढे में मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। 

उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि कुड्डा गांव का रहने वाले वर्षीय युवक विकास ने शिवानी की हत्या की है। अधिकारी के मुताबिक विकास ने हत्या वाले दिन युवती को फोन करके बुलाया था और शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन युवती द्वारा इंकार किए जाने से नाराज युवक ने पहले तो शिवानी का गला घोंटा और बाद में घर से नुकीला हथियार लाकर उसपर वार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी युवक विकास को गिरफ्तार कर लिया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत