1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Women's Problem Redressal Day: लखनऊ DM की पहल, महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए शुरू हुआ 'महिला समस्या निराकरण दिवस'

Women's Problem Redressal Day: लखनऊ DM की पहल, महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए शुरू हुआ 'महिला समस्या निराकरण दिवस'

 Written By: Khushbu Rawal @khushburawal2
 Published : Apr 29, 2022 06:44 pm IST,  Updated : Apr 29, 2022 06:47 pm IST

महिलाओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए प्रत्येक शुक्रवार को 'महिला समस्या निराकरण दिवस' आयोजित किया जा रहा है। यह पहल लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश ने की है।

Lucknow DM Abhishek Prakash- India TV Hindi
Lucknow DM Abhishek Prakash Image Source : INDIA TV

Women's Problem Redressal Day: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने अपने कार्यालय में आज महिलाओं की समस्याएं सुनी और उनका जल्द से जल्द निस्तारण करने का भरोसा दिया। बता दें कि महिलाओं की समस्याओं के तुरंत और प्रभावी निराकरण के लिए प्रत्येक शुक्रवार को  'महिला समस्या निराकरण दिवस' आयोजित किया जा रहा है। यह पहल डीएम अभिषेक प्रकाश ने की है। उन्होंने सभी कार्यालयों के प्रमुख और जिला स्तरीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। लखनऊ के जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, हर महीने के प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक जनपद स्तरीय अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में महिलाओं की समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करेंगे।

महिला समस्या निराकरण दिवस

- महीने के प्रत्येक शुक्रवार को पूर्वान्ह 11.00 से 01.00 बजे के बीच आयोजन

- महिलाओं की समस्याओं का तुरंत और गुणवत्तापरक निस्तारण
- जन शिकायतों का तुरंत और गुणवत्तापरक निस्तारण
- राजस्व, नगर निगम, विद्युत विभाग, समाज कल्याण, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग, आपूर्ति विभाग, चिकित्सा विभाग दिव्यांगों के संबंध में संचालित योजनाएं, पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजनाएं, छात्रवृत्ति आदि से संबंधित समस्याओं का तुरंत और गुणवत्तापरक निस्तारण
- दिव्यांगजनों हेतु जारी होने वाले प्रमाण पत्रों का निस्तारण और नए प्रमाण पत्र जारी करना
- अन्य स्थानीय स्तर पर आने वाली समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर सुनिश्चत किया जाएगा

Lucknow DM
Image Source : INDIA TVLucknow DM

विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद स्तरीय कार्यालयों में आयोजित होने वाले 'महिला समस्या निराकरण दिवस' में किसी महिला राजपत्रित अधिकारी की ड्यूटी संबंधित कार्यालय के अफसर के स्तर से अलग अपने सहयोग के लिए लगा ली जाएगी। इसमें कहा गया है कि जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट में आयोजित 'महिला समस्या निराकरण दिवस' की अध्यक्षता अधोहस्ताक्षरी द्वारा की जाएगी। इस दौरान राजस्व, नगर निगम, समाज कल्याण, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग समेत कई विभागों से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा।

दिव्यांगजनों हेतु जारी होने वाले प्रमाणपत्रों का निस्तारण किया जाएगा और नए प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। इन सबके अलावा अन्य स्थानीय स्तर पर आने वाली समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत