1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी सरकार में 2 डिप्टी सीएम समेत कुल 51 मंत्री, केशव मौर्य और दिनेश शर्मा डिप्टी सीएम बने रहेंगे

Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी सरकार में 2 डिप्टी सीएम समेत कुल 51 मंत्री, केशव मौर्य और दिनेश शर्मा डिप्टी सीएम बने रहेंगे

 Published : Mar 25, 2022 10:39 am IST,  Updated : Mar 25, 2022 10:59 am IST

सूत्रों के मुताबिक केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा डिप्टी बने रहेंगे। वहीं नई सरकार में अधिकांश पुराने मंत्रियों को मंत्रिमंडल में रखा जाएगा।

Keshav Maurya and Dinesh Sharma- India TV Hindi
Yogi Adityanath, Keshav Maurya and Dinesh Sharma Image Source : FILE

Highlights

  • महेंद्र सिंह और ब्रजेश पाठक का कद बढ़ाया जाएगा-सूत्र
  • 10 नए विधायक मंत्री बनाए जाएंगे-सूत्र
  • योगी कैबिनेट में दो डिप्टी सीएम समेत कुल 51 मंत्री-सूत्र

Yogi Adityanath Oath Ceremony : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की नई सरकार में दो डिप्टी सीएम समेत कुल 51 मंत्री होंगे। सूत्रों के मुताबिक केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा डिप्टी बने रहेंगे। वहीं नई सरकार में अधिकांश पुराने मंत्रियों को मंत्रिमंडल में रखा जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैबिनेट में महेंद्र सिंह और ब्रजेश पाठक का कद बढ़ाया जाएगा। वहीं 10 नए विधायक मंत्री बनाए जाएंगे।

माना जा रहा है कि नई मंत्रिपरिषद के सदस्यों के चयन में पार्टी ने जाति, उम्र, क्षेत्रीय संतुलन और शिक्षा सहित अन्य कई कारकों का ध्यान रखा है। लखनऊ में बृहस्पतिवार को बैठक में योगी आदित्यनाथ को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपिरषद में दो-दो उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को एक अहम बैठक की और सरकार गठन की प्रक्रिया को लेकर चर्चा की थी। सूत्रों पर यकीन करें तो योगी सरकार में मंत्री रहे बृजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और विधान परिषद के सदस्य व प्रधानमंत्री के करीबी कहे जाने वाले ए के सिंह को भी नयी सरकार में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

बता दें कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होना है। इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी सहित कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में भाजपा ने दो-तिहाई सीटें जीती थी। भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ 403 सदस्यीय विधानसभा में 274 सीटों पर जीत दर्ज की है और यह गत तीन दशक में पहली बार है जब निवर्तमान सरकार ने राज्य की सत्ता में वापसी की है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत