1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. योगी कैबिनेट का पहला बड़ा फैसला, पीएम अन्न योजना की अवधि 3 माह तक बढ़ाई

योगी कैबिनेट का पहला बड़ा फैसला, पीएम अन्न योजना की अवधि 3 माह तक बढ़ाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2022 11:01 am IST,  Updated : Mar 26, 2022 01:30 pm IST

योगी आदित्यनाथ की नई सरकार बनने के बाद शनिवार को पहली कैबिनेट आयोजित की गई। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Yogi Adityanath, UP CM- India TV Hindi
Yogi Adityanath, UP CM Image Source : ANI

Highlights

  • योगी ने कहा—यूपी के 15 करोड़ लोगों को इस योजना का मिलेगा लाभ
  • राज्य सरकार पर आएगा 3270 करोड़ रुपए का खर्च

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ की नई सरकार बनने के बाद शनिवार को पहली कैबिनेट आयोजित की गई। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कैबिनेट का पहला फैसला गरीब जनता के हित में लिया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि  पीएम अन्न योजना की अवधि 3 माह तक बढ़ाई जा रही है। योगी ने कहा कि यह निर्णय यूपी की 15 करोड़ जनता को सपर्मित है। 

योगी ने कहा कि कोरोना कालखंड में मोदीजी ने देश के हर नागरिक के लिए प्रधानमंत्री अन्न योजना शुरू की थी, जिसमें देश के 80 करोड़ जनता लाभ ले रही थी। अप्रैल 2020 से मार्च 2022 तक इस योजना का लाभ ले रही थी। इन 15 महीनों तक इस योजना का लाभ देशभर में सभी क करीब 15 माह तको प्राप्त हुआ। यूपी सरकार ने भी अपने प्रदेश के अंत्योदय के लाभार्थियों के लिए एक योजना अपनी ओर से शुरू की थी। 

बीच में तीन-तीन माह बढ़ाई गई थी योजना: योगी

मार्च—अप्रैल 2020 में तीन माह के लिए इसे लागू किया था। 2021 में पहले तीन माह यानी मई जून जुलाई इन तीन माह तक इसे शुरू किया था। उसके बाद दिसंबर से मार्च 2022 तक इसे फिर शुरू की थी। चूंकि यह योजना मार्च 2022 तक की थी। इसमें अंत्योदय को 5 किलो खाद्यान्न प्राप्त होता है। राज्य शासन ने इसके साथ ही हर परिवार को एक किलो दाल, 1 केजी तेल, आयाडीन नमक 1 किलो भी मुहैया कराया था। इसके साथ ही अंत्योदय परिवारों को 1 किलो चीनी भी प्रदान की गई थी। यह योजना मार्च 2022 तक ही थी। इस योजना को अगले तीन माह तक प्रदेश की जनता के लिए लागू करेंगे। यह पहला बडा फैसला इस कैबिनेट ने लिया है। 

3270 करोड़ रुपए का खर्च वहन करेगी सरकार: मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी सरकार का पहला फैसला यूपी की 15 करोड़ जनता को समर्पित है, जो पात्रताधारियों को निशुल्क उपलब्ध कराती है। इसके लिए राज्य सरकार 3270 करोड़ रुपए खर्च करेगी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत