1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मेरठ: शादी की जिद करने पर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, प्रेमी और दोस्तों ने कबूला जुर्म

मेरठ: शादी की जिद करने पर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, प्रेमी और दोस्तों ने कबूला जुर्म

 Reported By: IANS
 Published : Dec 09, 2021 12:55 pm IST,  Updated : Dec 09, 2021 12:55 pm IST

रोहित ने बताया कि कंचन शादी करने का दबाव बना रही थी, जिसके चलते उसने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। तीनों आरोपी शुरूआत में पुलिस को गुमराह करते रहे। कभी शव को जलाने तो कभी खेत में गाड़ने की बात कही।

मेरठ: शादी की जिद करने...- India TV Hindi
मेरठ: शादी की जिद करने पर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, प्रेमी और दोस्तों ने कबूला जुर्म Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • तीनों आरोपी शुरुआत में पुलिस को गुमराह करते रहे
  • कंचन रोहित के प्यार में थी, जबकि रोहित उसे धोखा दे रहा था
  • प्रेमिक ने शादी करने की बात कही, तो रोहित आनाकानी करने लगा

मेरठ (हस्तिनापुर): शादी की जिद करने पर एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या कर डाली। इसके बाद बाद शव को ठिकाने लगा दिया। गिरफ्तार होने पर तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने प्रेमी रोहित और उसके दोस्त सौरभ व राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। बुधवार को दिनभर पुलिस व पीएसी ने हस्तिनापुर स्थित भीमकुंड गंगा में सर्च अभियान चलाया, लेकिन शव बरामद नहीं हुआ।

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के सैफपुर कर्मचंदपुर गांव की युवती कंचन शर्मा (22) पुत्री हरिशंकर शर्मा छह दिसंबर को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हस्तिनापुर कस्बा निवासी परचून दुकानदार रोहित व उसके दो दोस्त सौरभ और राहुल को बुधवार को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों ने पूछताछ में कंचन की हत्या कर शव को भीमकुंड गंगा पुल से फेंकना स्वीकार किया।

पुलिस के मुताबिक रोहित ने बताया कि कंचन शादी करने का दबाव बना रही थी, जिसके चलते उसने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। तीनों आरोपी शुरूआत में पुलिस को गुमराह करते रहे। कभी शव को जलाने तो कभी खेत में गाड़ने की बात कही। लेकिन सख्ती से पूछताछ की तो टूट गए। इसके बाद पुलिस और पीएसी की टीम ने नदी में शव की तलाश की। दिनभर गोताखोर लगे रहे, लेकिन शव नहीं मिला।

कंचन बीए की छात्रा थी और कंप्यूटर कोचिंग के लिए रोजाना हस्तिनापुर कस्बे में आती थी। तीन महीने पहले उसकी मुलाकात रोहित से हुई। रोहित की परचून की दुकान से वह सामान खरीदती थी। इसी बीच दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। कंचन ने रोहित को 25 हजार रुपये की शॉपिंग भी कराई थी। कंचन रोहित के प्यार में थी, जबकि रोहित उसे धोखा दे रहा था। कंचन ने शादी करने की बात कही, तो वह आनाकानी करने लगा।

मेरठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि मामले में पुलिस व एसओजी टीम दिनभर हस्तिनापुर में जांच करने में लगी थी। आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश करेंगे। अभी अपहरण की धारा लगाई है। शव बरामद होने पर हत्या की धारा बढ़ाएंगे। गुरुवार को भी सर्च अभियान चलेगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत