1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू कश्मीर में घुसपैठ कर रहे आतंकी को बीएसएफ ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर में घुसपैठ कर रहे आतंकी को बीएसएफ ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jul 31, 2023 08:30 am IST,  Updated : Jul 31, 2023 08:30 am IST

जम्मू कश्मीर के आरएसपुरा के अरनिया सेक्टर में देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश हो रही थी। रात 1.50 बजे सीमा सुरक्षा बल ने उस घुसपैठिये को मार गिराया।

BSF killed infiltrating terrorist in Jammu and Kashmir in the Arnia sector of RS Pura- India TV Hindi
बीएसएफ ने एक आतंकी को किया ढेर Image Source : FILE PHOTO

जम्मू कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ के हो रहे प्रयास को बीएसएफ ने एक बार फिर नाकाम कर दिया है। जम्मू कश्मीर के आरएसपुरा के अरनिया सेक्टर में देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश हो रही थी। रात 1.50 बजे सीमा सुरक्षा बल ने उस घुसपैठिये को मार गिराया। अब सेना द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले 19 जुलाई को माछिल सेक्टर में आतंकी घुसपैठ को सेना ने नाकाम किया था। सुरक्षाबलों ने इस दौरान 6 आतंकियों को मार गिराया था। ये आतंकी एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। 

घुसपैठ कर रहे आतंकियों को सेना ने मार गिराया

वहीं 18 जुलाई को भी सुरक्षाबलों ने माछिला सेक्टर के काला जंगल में चार आतंकियों को मार गिराया था। ये आतंकी पीओके पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि सेना और पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में चारों आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। आतंकी किस संगठन के थे और कौन थे अबतक इसकी पहचान नहीं हो सकी है। 11 जुलाई को राजौरी जिले में एलओसी पर एक आतंकी को घुसपैठ के दौरान सेना ने मार गिराया था।

आतंकियों के मंसूबों पर फिरा पानी

इस दौरान आतंकी के पास से एके 47 राइफल, 175 राउंड गोलियां, तीन मैगजीन, एक 9 एमएम पिस्टल, 15 राउंड वाली दो मैगजीन, चार हैंड ग्रेनेड, खाने पीने का सामान व संचार उपकर बरामद किए गए थे। बता दें कि धारा 370 के हटाए जाने के बाद पाकिस्तान भारत में बड़ी घटनाओं को अंजाम देने कि फिराक में बैठा है। लेकिन भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के मंसूबे पर रोजाना पानी फेर दिया जाता है। धारा 370 हटने के बाद से घाटी में कई आतंकियों को मार गिराया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।