1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल, कई जगहों पर खिसके पहाड़, 3 से 4 लोगों की मौत की खबर-VIDEO

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल, कई जगहों पर खिसके पहाड़, 3 से 4 लोगों की मौत की खबर-VIDEO

 Published : Aug 26, 2025 12:59 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 03:55 pm IST

डोडा में बादल फटने से कई लोगों की मरने की खबर है। जम्मू- कश्मीर के कई जिलों में भूस्खलन हुआ है। इसके चलते सड़कों पर ट्रैफिक जाम लग गया है। रूट को भी डायवर्ट किया गया है।

बादल फटने के बाद पानी का सैलाब- India TV Hindi
बादल फटने के बाद पानी का सैलाब Image Source : REPORTER INPUT

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। मंगलवार को डोडा जिले के भलेसा इलाके में बादल फटने की घटना सामने आई है। इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 3 से 4 लोगों की मरने की खबर सामने आई है। कई घर पानी में बह गए हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर यातायात पूरी तरह ठप हैं। जगह-जगह भूस्खलन और लगातार बारिश के कारण पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

पहाड़ों में भूस्खलन की घटनाएं

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर रामबन में मंगलवार को यातायात बाधित हो गया है। जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जिस वजह से सड़क पर आवाजाही पूरी तरह रुक गई है। 

अनावश्यक यात्रा करने से बचने की सलाह

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस मार्ग पर अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम सामान्य होने तक घर से बाहर निकलने से परहेज करें। प्रशासन ने कटरा-शिवखोड़ी नेशनल हाईवे को भूस्खलन के चलते बंद कर दिया है। ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है।

कई जगहों पर रूट डायवर्ट

रियासी जिले के सीला गांव के पास भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है, जिससे कटरा-शिवखोड़ी नेशनल हाईवे बंद हो गया है। हाईवे पर मलबा और पत्थर गिरने से आवाजाही ठप हो गई है। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट कर दिया है।

डीएसपी रियासी विशाल जम्वाल ने बताया कि बारिश से बलवा सड़क भी प्रभावित हुई हैं। चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे कुछ इलाकों में खतरे की आशंका है। ऐसे स्थानों पर SDRF टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासन ने खासकर नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

रिपोर्ट- राही कपूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।