1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. रियासी जिले में फिर फटा बादल, अचानक आई बाढ़ से मचा हड़कंप; ऊंचे इलाकों की ओर भागे लोग

रियासी जिले में फिर फटा बादल, अचानक आई बाढ़ से मचा हड़कंप; ऊंचे इलाकों की ओर भागे लोग

 Edited By: Amar Deep
 Published : Sep 15, 2025 05:49 pm IST,  Updated : Sep 15, 2025 05:49 pm IST

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को बादल फट गया। इससे इलाके में अचानक बाढ़ आ गई। वहीं बाढ़ आने से स्थानीय लोग आनन-फानन में ऊंचे इलाकों की ओर भाग कर गए।

रियासी में बादल फटने से हड़कंप।- India TV Hindi
रियासी में बादल फटने से हड़कंप। Image Source : PTI/FILE/REPRESENTATIVE

रियासी: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक बार फिर सोमवार को बादल फटने का मामला सामने आया है। यहां सोमवार को अचानक से बादल फटने की वजह से बाढ़ आ गई। वहीं बाढ़ की वजह से पहाड़ी इलाकों में हड़कंप मच गया। यहां रहने वाले लोगों में डर और दहशत देखने को मिली। आनन-फानन में लोगों ने किसी तरह से ऊपरी इलाकों में भागकर अपनी जान बचाई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले की पोनी तहसील के मादी गांव में हुई। हालांकि बादल फटने की इस घटना में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। 

अचानक आई बाढ़

एक आदिवासी ग्रामीण ने बताया, ‘‘विस्फोट जैसी तेज आवाज हुई और कुछ ही देर में हमारे घर पानी में डूब गए।’’ उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह लगभग तीन बजे बादल फटने की घटना हुई। ग्रामीण ने कहा, ‘‘बाढ़ का पानी गांव में घुस गया और हम अपने बच्चों के साथ घरों से ऊपरी इलाकों की ओर भाग गए।’’ अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुष्टि की कि किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर भूस्खलन के चलते भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा जमा हो गया, जिसे बाद में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों और मशीनरी द्वारा हटा दिया।

किश्तवाड़ में भी बादल फटने की घटना

बता दें कि इससे पहले किश्तवाड़ जिले की वारवान घाटी में कुछ दिन पहले बादल फटने से लगभग 190 मकान क्षतिग्रस्त हो गए और 45 मवेशी मारे गए। बादल फटने की घटना के बाद कई एजेंसियां ​​बड़े पैमाने पर राहत और पुनर्वास कार्यों में लगी हुई हैं। मारवाह-वारवान घाटी पहुंचे किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने प्रभावित परिवारों को एक महीने का राशन दिए जाने की घोषणा की। रेड क्रॉस की ओर से राशन और राहत सामग्री लोगों में वितरित की गई। वारवान घाटी के मार्गी गांव में 26 अगस्त को बादल फटने से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। इस दौरान हालांकि कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

थप्पड़ों की दे दना दन बरसात, एक मिनट में शख्स ने डॉक्टर को जड़ दिए 12 चांटे; सामने आया VIDEO

यूपी में भाजपा नेता की गला रेतकर हत्या, बेड पर खून से लथपथ हालत में मिला शव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।