1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. पुंछ पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलीबारी से पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

पुंछ पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलीबारी से पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 24, 2025 11:31 am IST,  Updated : May 24, 2025 11:31 am IST

पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी के शिकार हुए पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज पुंछ पहुंचे हैं। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद राहुल गांधी की यह दूसरी यात्रा है।

Congress MP Rahul Gandhi reached Poonch will meet the families affected by Pakistani firing- India TV Hindi
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी Image Source : PTI

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम अहमद मीर ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हाल ही में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे। मीर ने कहा, "राहुल गांधी पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए पुंछ पहुंचे हैं। वह शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता दिखाना चाहते हैं।" बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह राहुल गांधी का दूसरा दौरा होगा। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे।

पुंछ पहुंचे राहुल गांधी

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पिछले महीने जम्मू-कश्मीर की अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि आतंकवादी हमले के पीछे का मकसद देश के लोगों को बांटना था और उन्होंने आतंकवाद को हमेशा के लिए हराने के लिए राष्ट्रीय एकता की आवश्यकता पर बल दिया था। पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच लगभग दो सप्ताह पहले पुंछ सेक्टर में भारी गोलाबारी हुई थी, जब भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे।

पाकिस्तान ने सिविलियन्स पर किया था हमला

इन लक्ष्यों में बहावलपुर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय शामिल थे। भारत द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ढांचे को नष्ट करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के बाद, 8 से 10 मई के बीच जम्मू क्षेत्र, खासकर पुंछ में पाकिस्तान द्वारा तोपखाने, मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। हालांकि भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान द्वारा सिविलियन्स पर की गई फायरिंग में 27 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 70 से अधिक लोग घायल हुए थे।

(इनपुट-पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।