1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. 21.5 मरला जमीन को लेकर हुआ विवाद, दनादन चली गोलियां; वीडियो वायरल हुआ तो घटना आई सामने

21.5 मरला जमीन को लेकर हुआ विवाद, दनादन चली गोलियां; वीडियो वायरल हुआ तो घटना आई सामने

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 03, 2025 07:07 pm IST,  Updated : Feb 03, 2025 07:07 pm IST

जम्मू में भूमि को लेकर एक महिला की लड़ाई हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि इस लड़ाई में गोलियां चलने लगी। वीडियो वायरल होने पर घटना की जानकारी सामने आई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

जम्मू के बाहरी इलाके में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना दोमाना पुलिस थानाक्षेत्र के लाले दा बाग इलाके में हुई। घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद सामने आई।

पूर्व मालिक के भाई से महिला का हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को रेखा देवी और जमीन के पूर्व मालिक बृज भूषण सिंह जामवाल के भाई बृज राज सिंह के बीच 21.5 मरला जमीन को लेकर विवाद हुआ। विवाद इस कदर बढ़ गया कि बृज राज सिंह ने कथित रूप से तीन गोलियां चलाईं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ।

घटना के बाद पुलिस ने बृज राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस मामले में दो अन्य व्यक्तियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

गटारो गिरोह के सरगना की हत्या मामला

वहीं, जम्मू की एक अन्य खबर में शहर में आपराधिक गटारो गिरोह से जुड़े 37 वर्षीय एक शख्स की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गटारो गिरोह के सरगना सुमित जंडियाल की इस साल 21 जनवरी को जम्मू में एक विरोधी गुट के तीन सदस्यों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गटारो गिरोह के सरगना सुमित की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने हत्यारों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया। इस सिलसिले में मुख्य आरोपी हर्ष के साथ अरुण, अजय और दो अन्य सहयोगियों अभय एवं राज को दिल्ली में अपराध शाखा और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- 

"मैं हूं पत्नी", पति की शादी रोकने के लिए जयमाला स्टेज पर चढ़ गई महिला, फिर जो हुआ....VIDEO

माओवादियों की खैर नहीं, इस राज्य में एक और ढेर, इस साल अब तक 50 मारे गए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।