1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, एक जवान शहीद

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Sep 28, 2024 09:32 pm IST,  Updated : Sep 29, 2024 12:10 am IST

बिलावर तहसील के कोग-मंडली गांव में मुठभेड़ शाम लगभग साढ़े पांच बजे शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों ने एक घर में आतंकवादियों के एक समूह की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

kashmir, encounter- India TV Hindi
आतंकियों से एनकाउंटर Image Source : PTI

जम्मू: कठुआ जिले के एक सुदूर गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान शनिवार शाम जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गया और एक सहायक उपनिरीक्षक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिलावर तहसील के कोग-मंडली गांव में मुठभेड़ शाम लगभग साढ़े पांच बजे शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों ने एक घर में आतंकवादियों के एक समूह की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। 

 पुलिस हेड कांस्टेबल शहीद 

अधिकारियों ने बताया कि शुरू में गोलीबारी कुछ देर तक चली लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक पुलिस हेड कांस्टेबल शहीद हो गया और सहायक उपनिरीक्षक घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक गोलीबारी जारी थी। 

कोग गांव में तलाशी अभियान

इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने कोग गांव में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों से आमना-सामना होने के बाद दोनों ओर से कुछ राउंड गोलियां चलाई गईं।’’ अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त बल भेजकर इलाके की कड़ी घेराबंदी कर दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।