1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. श्रीनगर के एमएलए होस्टल में लगी आग, दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

श्रीनगर के एमएलए होस्टल में लगी आग, दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

 Reported By: Manzoor Mir
 Published : Feb 16, 2024 10:57 am IST,  Updated : Feb 16, 2024 01:34 pm IST

श्रीनगर स्थित एमएलए होस्टल में आग लगने की खबर है। फिलहाल दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

श्रीनगर के एमएलए...- India TV Hindi
श्रीनगर के एमएलए होस्टल में लगी Image Source : ANI

श्रीनगर: श्रीनगर स्थित एमएलए होस्टल में भीषण आग लगने की खबर है। एमएलए होस्टल में आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गईं। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। 

एक अधिकारी ने बताया कि एमएलए होस्टल में आग लगने की खबर है। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। इमारत के एक हिस्से में लगी आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपने चपेट में ले लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।