1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. 'जब भी मैंने पाकिस्तान से बातचीत की बात की, तो मुझे एजेंट कहा', बोले जम्मू कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला

'जब भी मैंने पाकिस्तान से बातचीत की बात की, तो मुझे एजेंट कहा', बोले जम्मू कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला

 Reported By: Manzoor Mir, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : May 27, 2025 01:38 pm IST,  Updated : May 27, 2025 02:03 pm IST

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पहली विशेष कैबिनेट बैठक एक संदेश है कि कश्मीर सुरक्षित है, यह बात सभी को समझनी चाहिए।'

Farooq Abdullah- India TV Hindi
फारूक अब्दुल्ला Image Source : INDIA TV

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'युद्ध कोई विकल्प नहीं है, जब भी मैंने पाकिस्तान से बातचीत की बात की, तो  मुझे एजेंट कहा। यह अच्छी बात है कि भारत ने अपने प्रतिनिधिमंडलों को पूरी दुनिया में व्यस्त रखा है, जो अपनी बात रख रहे हैं।'

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पहली विशेष कैबिनेट बैठक एक संदेश है कि कश्मीर सुरक्षित है, यह बात सभी को समझनी चाहिए। अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो रही है, सभी को बिना किसी डर के अमरनाथ गुफा के दर्शन करने चाहिए।'

उन्होंने कहा, 'पहलगाम कैबिनेट बैठक से पहले, अच्छी खबर यह है कि पहलगाम आतंकी हमलों के बाद घाटी को दोबारा खोला जा रहा है।'

बेताब वैली को दोबारा खोला जाएगा

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि बेताब वैली को दोबारा खोला जाएगा। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद किए गए कुछ टूरिस्ट साइट सीन प्लेस पर्यटक स्थलों को फिर से खोला जा रहा है, जिसमें पहलगाम की बेताब घाटी भी शामिल है। 

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी और आतंकियों के सफाए के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। भारत ने पाकिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था, जिससे पाकिस्तान बौखला गया था और उसने भी भारत पर तमाम हमले किए थे। हालांकि भारतीय सेना के जांबाजों ने इन हमलों को नाकाम कर दिया था और पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी थी।

जिस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था, उस दौरान लगने लगा था कि दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति बन रही है। हालांकि बाद में दोनों देशों के बीच सीजफायर का ऐलान कर दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।