भारत-पाकिस्तान के तनाव में कुछ नरमी देखने को मिल रही है, बीते दिन से बॉर्डर पर दोनों तरफ से एक भी गोलीबारी नहीं चली है। ऐसे में संभावना है कि अब सीमा पर जीवन सामान्य हो जाए। हालांकि भारतीय सेना अभी भी अपना ऑपरेशन जारी रखे हुए है और पाकिस्तान की किसी भी हरकत के ताक में है। इसी बीच हज जाने वालों के लिए सुखद खबर आ रही है कि जल्द ही श्रीनगर से हज फ्लाइट फिर से शुरू होने जा रही है। इसकी जानकारी खुद हज कमेटी की ओर से आई है।
श्रीनगर के कब शुरू होंगी फ्लाइट?
हज कमेटी ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के वजह से प्रभावित हुई हज फ्लाइट्स भी से उड़ान भर सकती है। जेएंडके हज कमेटी के EO डॉ. शुजात अहमद कुरैशी ने मीडिया को बताया कि हज की फ्लाइट्स श्रीनगर से उड़ेंगी। यह उड़ाने 14 मई से फिर से शुरू हो सकती है। दो दिनों में 3 उड़ानें निर्धारित हैं। बता दें कि भारत पाकिस्तान तनाव के कारण हज समेत सभी नागरिक उड़ानों पर रोक लगा दी थी।
कब शुरू हो रहा उमराह?
जानकारी के मुताबिक, इस साल हज 4 जून से 9 जून 2025 के बीच शुरू होने जा रहा है, जो चाँद के दिखने पर निर्भर करता है। अगर चांद नहीं दिखा तो यह तारीख बदल सकती है। सऊदी अरब मंत्रालय के बयान के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों को 11 जून 2025 से उमराह करने की अनुमति दी जाएगी। वहीं, इस बार 2025 में हज के लिए भारत का कोटा 175,025 है यानी कुल 175,025 लोग भारत से हज की यात्रा कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें:
भारत ने चिनाब नदी पर बने सलाल डैम का एक और गेट खोला- देखें वीडियो
जम्मू-कश्मीर: जीएमसी अस्पताल पहुंचे LG मनोज सिन्हा, पाक गोलाबारी में घायल पीड़ितों से की मुलाकात