1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. मेंढर और पुंछ में लोगों की मदद में जुटी भारतीय सेना की रोमियो फोर्स, घर-घर जाकर लोगों की मदद

मेंढर और पुंछ में लोगों की मदद में जुटी भारतीय सेना की रोमियो फोर्स, घर-घर जाकर लोगों की मदद

 Published : May 15, 2025 01:07 pm IST,  Updated : May 15, 2025 02:03 pm IST

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद भारतीय सेना की रोमियो फोर्स मेंढर और पुंछ में लोगों की मदद में जुटी हुई है। सेना के जवान घर-घर जाकर लोगों की मदद कर रहे हैं।

रोमियो फोर्स कर रही लोगों की मदद।- India TV Hindi
रोमियो फोर्स कर रही लोगों की मदद। Image Source : ANI/SOCIAL MEDIA

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद LoC यानी नियंत्रण रेखा पर फिलहाल शांति है। कई दिनों तक चली सैन्य झड़प के बाद जब भारत के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया तो पाकिस्तान सीजफायर का अनुरोध करने लगा। इसके बाद सीजफायर का ऐलान हुआ। पाकिस्तान की ओर से एलओसी समेत अन्य सीमाओं पर लगातार नागरिक ठिकानों पर हमले किए गए थे। इस कारण एलओसी के पास कई घरों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तानी हमले में कई लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल भी हुए हैं। अब भारतीय सेना इन लोगों की घर-घर जाकर मदद कर रही है।

रोमियो फोर्स ने जा रही घर-घर

पाकिस्तान की ओर से 9 मई को हुई भारी गोलाबारी के बाद भारतीय सेना की रोमियो फोर्स ने मेंढर और पुंछ के सीमावर्ती इलाकों में मानवीय सहायता पहुंचाने की पहल की है। सेना के जवान घर-घर जाकर प्रभावित परिवारों को जरूरी राहत सामग्री, दवाइयां और राशन उपलब्ध करवा रहे हैं।

सेना ने जाना लोगों का हाल

पाकिस्तान की गोलाबारी में मेंढर और पुंछ के कई घरों को नुकसान पहुंचा है। सेना के जवानों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनका हाल जाना और आगे की जरूरतों का आकलन किया। यह पहल सेना के उस निरंतर अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।

सेना हाई अलर्ट पर

स्थानीय निवासियों ने सेना की त्वरित प्रतिक्रिया और सतत उपस्थिति पर राहत और आभार जताया है। एलओसी पर बढ़े हुए तनाव के बीच सेना हाई अलर्ट पर है और यह सुनिश्चित कर रही है कि सहायता सबसे पहले ज़रूरतमंदों तक पहुंचे। प्रशासन भी हालात का जायजा ले रहा है और नुकसान का मूल्यांकन जारी है। (रिपोर्ट: राही कपूर)

ये भी पढ़ें- सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 3 और आतंकी हुए ढेर, 48 घंटे में सेना ने 6 को मार गिराया

12वें जन्मदिन के बाद रुकीं जुड़वां बच्चों की सांसें, पति ICU में, पाकिस्तान ने उजाड़ दिया पुंछ की उरुसा खान का परिवार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।