1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. सेना की आंतकियों के साथ मुठभेड़, राजौरी सेक्टर में एक को मारा गया, घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन जारी

सेना की आंतकियों के साथ मुठभेड़, राजौरी सेक्टर में एक को मारा गया, घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन जारी

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Mar 10, 2026 06:19 pm IST,  Updated : Mar 10, 2026 06:40 pm IST

एक आतंकी को मार गिराया गया है। एक आतंकी की तलाश जारी है। सेना ने इलाके में घेराबंदी कर दी है। स्थानीय लोगों को भी अलर्ट किया गया है। हवाई और जमीन दोनों ही जगह से सेना के जवान चौकन्ना हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर के राजौरी एरिया में एक आतंकी को मार गिराया गया है। सेना ने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास सेना के जवानों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। सेना की इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। बॉर्डर पर दुश्मन देश की ओर से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है।

दो आतंकियों की देखी गई थी गतिविधि

व्हाइट नाइट कोर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर, सुरक्षा बलों ने दोपहर करीब 3 बजे एलओसी के पास नौशेरा सेक्टर के झांगर इलाके में दो आतंकवादियों की गतिविधि देखी थी। सेना के अलर्ट जवानों ने त्वरित और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए घुसपैठियों से मुकाबला किया और घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।

सेना का सर्च ऑपरेशन शुरू

गोलीबारी में, पाकिस्तान समर्थित एक आतंकवादी मारा गया, जिससे एलओसी का उल्लंघन पूरी तरह से रोका जा सका। दूसरे आतंकवादी की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है, जिसके इलाके में छिपे होने की आशंका है।

सेना ने बढ़ाई निगरानी

सुरक्षा बलों ने अपनी परिचालन स्थिति मजबूत कर ली है। राजौरी के पूरे सेक्टर में निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही जमीनी और हवाई निगरानी के जरिए इलाके पर पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी ड्रोन नियंत्रण रेखा पार करके भारतीय सीमा में घुसा, सेना ने की गोलीबारी

 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।