1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारी, कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घटना

BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारी, कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घटना

 Published : Aug 11, 2025 06:08 pm IST,  Updated : Aug 11, 2025 07:18 pm IST

सीमा सुरक्षा बल यानी BSF ने कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार करने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मार दी है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

BSF Shots pakstani intruder- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

ऑपरेशन सिंदूर में भारत से मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से सीमा पार भारत में घुसपैठी की कोशिशें लगातार जारी हैं। अब सोमवार को घुसपैठ की कोशिश की एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल यानी BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारी है।

क्या है पूरा मामला?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी घुसपैठिया कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार करने की कोशिश कर रहा था। सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि देखने पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों द्वारा गोलीबारी की गई। इसी दौरान घुसपैठिया जवानों की गोली का शिकार हो गया। एक अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी घुसपैठिया गोली लगने से घायल हो गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यहां जानें पूरा घटनाक्रम

अधिकारियों ने बताया कि वह व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे एक समूह का हिस्सा था। शाम 4 बजे के करीब हीरानगर सेक्टर में चंदवान और कोठे सीमा चौकियों के बीच सतर्क जवानों ने घुसपैठियों को देखा और उन्हें रुकने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि घुसपैठियों ने बार-बार दी गई चेतावनियों को इग्नोर कर दिया। इसके बाद अग्रिम चौकियों पर तैनात बीएसएफ जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे एक घुसपैठिया घायल हो गया।

घायल घुसपैठिए का इलाज जारी

अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, घायल घुसपैठिए को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने आगे बताया कि घायल व्यक्ति उसकी पहचान और भारत की तरफ घुसपैठ करने की उसकी नाकाम कोशिश के पीछे का मकसद आगे की जांच का विषय है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।