1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने जैश के 3-4 आतंकवादियों को घेरा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने जैश के 3-4 आतंकवादियों को घेरा

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 22, 2025 08:46 am IST,  Updated : May 22, 2025 09:59 am IST

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने जैश के 3-4 आतंकवादियों को घेर लिया है। सुरक्षाबलों का संयुक्त अभियान अभी जारी है, गोलीबारी की खबर सामने आई है।

Jammu Kashmir kishtwar terrorist encounter- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़। (सांकेतिक फोटो) Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का सफाया करने के लिए भारतीय सुरक्षाबलों का ऑरपरेशन लगातार जारी है। सुरक्षाबलों द्वारा एक के बाद एक ऑपरेशन चलाकर आतंकियों का खात्मा किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने इलाके में जैश के 3-4 आतंकियों को घेर लिया है।

तीव्र मुठभेड़ शुरू

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रु क्षेत्र में स्थित सिंहपोरा इलाके में गुरुवार सुबह तड़के सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच तीव्र मुठभेड़ शुरू हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन में तीन से चार आतंकवादी घिर गए हैं। मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर एक घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों द्वारा घिरा हुआ ये आतंकी समूह वही है, जो हाल ही में इसी क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ से भाग निकला था। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और सुरक्षाबल पूरे इलाके को घेरे हुए हैं।

शोपियां और त्राल में मारे गए थे आतंकी

जम्मू-कश्मीर में छिपे आतंकियों को चुन-चुनकर उनके अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को तेज कर दिया गया है। शोपियां में बीते 13 मई को लश्कर के 3 आतंकी मारे गए थे। वहीं, 16 मई को त्राल में जैश ए मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर कर दिए गए थे। इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए थे। (रिपोर्ट: राही कपूर)

ये भी पढ़ें- 'गोली उन्होंने चलाई... पर धमाका हमने किया', भारतीय सेना के मेजर ने बताई 'ऑपरेशन सिंदूर' की एक-एक बात

शोपियां में तलाशी के दौरान दो संदिग्ध गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड सहित कई हथियार बरामद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।