1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. शोपियां में तलाशी के दौरान दो संदिग्ध गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड सहित कई हथियार बरामद

शोपियां में तलाशी के दौरान दो संदिग्ध गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड सहित कई हथियार बरामद

 Reported By: Manzoor Mir, Edited By: Amar Deep
 Published : May 19, 2025 08:41 am IST,  Updated : May 19, 2025 08:41 am IST

शोपियां में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने दो संदिग्धों को पकड़ा है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुआ है।

दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार।- India TV Hindi
दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार। Image Source : ANI

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां एक संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने दो संदिग्धों को पकड़ा है। इनके पास से हैंड ग्रेनेड सहित कई हथियार बरामद किए गए हैं, जिसमें पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी शामिल हैं। वहीं दो संदिग्धों को पकड़ने के बाद इस मामले में एक केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में तलाशी के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा गया है। 

सर्च ऑपरेशन लगातार जारी

दरअसल, एसओजी शोपियां, सीआरपीएफ 178 बटालियन और 34 राष्ट्रीय राइफल्स के द्वारा इलाके में गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक संयुक्त नाका पार्टी ने जिले में दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी और उसके बाद की पूछताछ के दौरान, उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है। दोनों संदिग्धों के पास से 04 हैंड ग्रेनेड, 02 पिस्तौल, 43 जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। इसके बाद कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, और आगे की जांच अभी चल रही है। बता दें कि यह सफल अभियान सुरक्षा बलों की बढ़ी हुई सतर्कता, निर्बाध समन्वय और परिचालन प्रभावशीलता को रेखांकित करता है। 

तीन आतंकी ढेर

इससे पहले मंगलवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। ये तीनों आतंकी लश्कर-तैयबा के थे। भारतीय सेना ने बताया कि ऑपरेशन केलर के तहत आतंकी संगठन के तीन सदस्यों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट को शोकल केलर, शोपियां के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद मुठभेड़ में तीन कट्टर आतंकवादियों को मार गिराया गया। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।