1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, तीन आतंकवादी मारे गए, ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, तीन आतंकवादी मारे गए, ऑपरेशन जारी

 Reported By: Manish Prasad, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 12, 2025 07:55 am IST,  Updated : Apr 12, 2025 09:24 am IST

Jammu-Kashmir Kishtwar Encounter: किश्तवाड़ जिले के छत्रू वन क्षेत्र में मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकवादी मारे जा चुके हैं। इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है।

encounter- India TV Hindi
एनकाउंटर Image Source : PTI

जम्मू,: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इस एनकाउंटर में अब तक कुल तीन आतंकवादी मारे गए हैं। जिले के छत्रू वन क्षेत्र में यह मुठभेड़ चल रही है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन में अब तक तीनआतंकवादियों को मार गिराया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है। 

किश्तवाड़ जिले के छत्रू के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच उस समय गोलीबारी शुरू हुई जब संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। 

आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक यह किश्तवाड़ इलाके में सुरक्षाबलों का एक बड़ा ऑपरेशन है। 10 अप्रैल को आतंकियों का सामना सुरक्षाबलों से हुआ। मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को गोली लगी। उसका शव अगले दिन 11 अप्रैल की सुबह बरामद किया गया।

इस इलाके में और भी आतंकियों के छिपे होने की खबर पर सर्च ऑपरेशन जारी रहा। उसी दौरान 11 अप्रैल को दोपहर क़रीब 1 और 2 बजे के बीच दुबारा से मुठभेड़ हुई जिसमें दो और आतंकियों को मार गिराया गया है। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की SOG शामिल थी। अब तक कुल तीन आतंकी मारे जा चुके हैं और ऑपरेशन अभी जारी है।

सेना का अधिकारिक बयान

भारतीय सेना ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि किश्तवाड़ के छत्रू में चल रहे ऑपरेशन में खराब और खराब मौसम के बावजूद दो और पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया है। एक एके और एक एम4 राइफल समेत बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है।

सेना के अधिकारियों के मुताबिक इलाके में अभी भी कम से कम एक और आतंकी के छुपे होने की आशंका है और गोलीबारी दोनों तरफ़ से चल रही है। ये पूरा ऑपरेशन पहाड़ों के ऊपर हो रहा हैं जिसमें भारतीय सेना की डेल्टा फ़ोर्स भारतीय सेना के पैरा कमांडोज और जम्मू कश्मीर पुलिस की SOG शामिल है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।