1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. उरी में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकी हुआ ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

उरी में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकी हुआ ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 15, 2026 09:44 am IST,  Updated : Mar 15, 2026 10:05 am IST

उरी सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया। मारे गए आतंकवादी के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। नियंत्रण रेखा (LoC) के पास बुच्छार इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।

भारतीय सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को उरी सेक्टर के बुच्छार इलाके में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश के बारे में पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी। इस इनपुट के आधार पर सेना और पुलिस ने 14 और 15 मार्च 2026 की दरम्यानी रात को एक संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

ऑपरेशन के दौरान, मुस्तैद जवानों ने घने जंगलों के बीच एक आतंकवादी की संदिग्ध गतिविधि देखी। सुरक्षाबलों ने तुरंत अपनी स्थिति को बदला और आतंकवादी को चुनौती दी। खुद को घिरा देख आतंकवादी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने सटीक निशाना साधा और मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया।

हथियार, गोला-बारूद बरामद

मारे गए आतंकवादी के पास से पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद सहित युद्ध सामग्री बरामद की गई है। अभियान जारी है। इलाके में और भी आतंकवादियों के छिपे होने की संभावना को देखते हुए ऑपरेशन अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है।

सांबा में व्यापक तलाशी अभियान

एक अन्य खबर में, सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन के अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने की जानकारी मिलने के बाद जम्मू कश्मीर में सांबा जिले के कई अग्रिम गांवों में शनिवार को व्यापक तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात रामगढ़ सेक्टर के कंद्राल, अब्ताल और बहादुरपुर गांवों के ऊपर कुछ मिनट तक दुश्मन ड्रोन की गतिविधि देखी गई। उन्होंने बताया कि इलाके को कड़ी निगरानी में रखा गया और दिन निकलते ही यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तलाश अभियान शुरू किया गया कि सीमा पार से हथियारों या मादक पदार्थ की कोई खेप तो नहीं गिराई गई है।

ये भी पढ़ें-

चैत्र नवरात्र पर CM योगी ने प्रदेशवासियों को लिखी 'पाती', बोले- हर क्षेत्र में बेटियों को अवसर मिलना जरूरी

अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में आंधी-भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके राज्य के मौसम का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।