1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर में रात भर मिसाइल हमले और ब्लैक आउट, क्या बोले स्थानीय लोग

जम्मू-कश्मीर में रात भर मिसाइल हमले और ब्लैक आउट, क्या बोले स्थानीय लोग

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 09, 2025 06:44 am IST,  Updated : May 09, 2025 08:58 am IST

पाकिस्तान द्वारा भारत पर आज कई मिसाइल हमले किए गए। इस दौरान जम्मू कश्मीर समेत सीमा से लगे कई राज्यों के जिलों और शहरों में ब्लैकआउट्स किए गए। चलिए बताते हैं कि चश्मदीदों ने क्या कहा है।

Jammu and Kashmir - India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में रात भर मिसाइल हमले और ब्लैक आउट Image Source : ANI

पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए मिसाइल हमले के बाद भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार किया है। इस बीच जम्मू एवं कश्मीर के एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, "कल रात जैसे ही हमने खाना खाना शुरू किया, हमें कुछ धमाकों की आवाज सुनाई दी। सुबह करीब 4:30 बजे फिर से धमाके सुनाई दिए, लेकिन उन्हें भी हमारे सुरक्षा बलों ने बेअसर कर दिया। चिंता की कोई बात नहीं है। हमारे सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं। भगवती वैष्णो देवी जम्मू में विराजमान हैं, डरने की कोई बात नहीं है। नागरिकों पर हमला करना कायरता के अलावा और कुछ नहीं है क्योंकि उनमें (पाकिस्तान में) हमारी सेना से लड़ने की हिम्मत नहीं है। वे बस इतना ही कर सकते हैं। हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है और हमें उन पर गर्व है।"

क्या बोले स्थानीय निवासी?

वहीं एक दूसरे स्थानीय व्यक्ति ने कहा, "कल रात करीब 8 बजे हमने 3-4 ड्रोन देखे। जवाबी फायरिंग हुई, जो पूरी रात जारी रही। पाकिस्तान ने जो किया, वह सही नहीं है। हम डरे हुए नहीं हैं। यहां स्कूल बंद हैं।" बता दें कि आतंकी ठिकानों पर भारत की मिसाइल स्ट्राइक से पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था और पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक किया था। पाकिस्तान भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया और उसने जम्मू समेत भारत के कई हिस्सों में मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। अब भारत ने पाकिस्तान के इस दुस्साहस का ऐसा जवाब दिया है जिससे पूरा PoK बुरी तरह से दहल गया है।

भारत ने पाकिस्तान को दहलाया

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, PoK के कई इलाकों में इमरजेंसी घोषित हो गई है। कोटली पीओजेके के तत्ता पानी, खोई रत्ता और नकियाल सेक्टरों में भारतीय सेना द्वारा बड़े पैमाने पर जवाबी हमला किया गया है। PoK के कोटली में जबरदस्त नुकसान हुआ है। सभी स्थानीय अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। टीट्रिनोट, अब्बासपुर भी भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई की जद में आए हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।