1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर: 10 सालों बाद राज्यसभा चुनाव की 4 सीटों पर वोटिंग, जानिए कौन-कौन से हैं उम्मीदवार? शाम तक आएंगे नतीजे

जम्मू-कश्मीर: 10 सालों बाद राज्यसभा चुनाव की 4 सीटों पर वोटिंग, जानिए कौन-कौन से हैं उम्मीदवार? शाम तक आएंगे नतीजे

 Reported By: Manzoor Mir, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 24, 2025 10:27 am IST,  Updated : Oct 24, 2025 12:07 pm IST

राज्यसभा की 4 सीटों के चुनाव के लिए सुबह से ही वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोटिंग की है। सभी पार्टियों ने व्हिप जारी कर सभी सदस्यों से वोट करने की अपील की है।

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर में 10 सालों के लंबे इंतजार के बाद राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। राज्यसभा की 4 सीटों के लिए मतदान शुक्रवार सुबह से ही शुरू हो गया है। 4 सीटों के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। 4 नेशनल कॉन्फ्रेंस के और 3 भाजपा के उम्मीदवार हैं। 

पार्टियों ने जारी किया व्हिप

नेशनल कॉन्फ्रेंस को पीडीपी और कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है, जिससे वह तीन सीटों पर प्रबल दावेदार है, जबकि चौथी सीट पर बीजेपी का पला बारी दिख रहा है। सभी दलों ने व्हिप जारी कर सभी सदस्यों से मतदान करने की अपील की है। 

सीएम अब्दुल्ला ने डाला वोट

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा परिसर में पहुंचकर अपना वोट डाल दिया है। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा और नतीजे आज शाम ही 5 बजे घोषित किए जाएंगे। यह चुनाव 10 साल बाद हो रहा है यानी साल 2019 के बाद यह पहला राज्यसभा चुनाव है।

दो निर्दलीय उम्मीदवारों शब्बीर अहमद और लंगेट विधायक खुर्शीद अहमद के नेशनल कॉन्फ्रेंस के पक्ष में वोट देने के फैसले के कारण अब चौथी सीट पर भाजपा के लिए जीत दर्ज करना मुश्किल होता जा रहा है। चौथी सीट पर भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस के 28-28 वोट हैं। ऐसे में निर्दलीय उम्मीदवार अहम भूमिका निभाते हैं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उम्मीदवार

  1. इमरान नबी दार
  2. चौधरी मुहम्मद रजवान
  3. सजाद किचलू
  4. शम्मी ओबेरॉय

बीजेपी के उम्मीदवार

  1. सतपाल शर्मा (जम्मू-कश्मीर बीजेपी इकाई के अध्यक्ष)
  2. राकेश महाजन (बीजेपी उपाध्यक्ष)
  3. डॉ. अली मोहम्मद मीर (बुडगाम से)

NC को मिल सकती हैं 3 सीटें

जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिए जाने के बाद पहला राज्यसभा चुनाव आज होने वाला है। चुनावी विश्लेषकों का अनुमान है कि सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) को तीन सीटें और भाजपा को एक सीट मिलेगी, बशर्ते उनकी रणनीति सही दिशा में रहे।

इस सीट पर है कांटे की टक्कर

जम्मू-कश्मीर में चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव तीन अधिसूचनाओं में विभाजित किए गए हैं। एक सीट पर एनसी के चौधरी मोहम्मद रमजान का सीधा मुकाबला भाजपा के अली मोहम्मद मीर से है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।