1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. सोपोर में छात्रा से यौन उत्पीड़न के बाद बवाल, तनाव के बीच 13 आरोपी गिरफ्तार, रात भर चली रेड

सोपोर में छात्रा से यौन उत्पीड़न के बाद बवाल, तनाव के बीच 13 आरोपी गिरफ्तार, रात भर चली रेड

 Reported By: Manzoor Mir, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Apr 15, 2026 09:17 am IST,  Updated : Apr 15, 2026 09:34 am IST

सोपोर में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान तोड़फोड़ करने वाले 13 बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस ने रात भर छापेमारी की और कहा कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान बवाल- India TV Hindi
प्रदर्शन के दौरान बवाल Image Source : REPORTER

सोपोरः सोपोर के सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में हिंसक प्रदर्शन के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। अध्यापक द्वारा एक छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर उपद्रव करने के मामले में सोपोर पुलिस ने रात भर चली रेड के दौरान पांच और बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले आठ लोग गिरफ्तार किए गए थे। कुल मिलाकर अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और बाकियों की धर पकड़ की कोशिशें जारी हैं।

13 और आरोपियों की हुई पहचान

इसके अलावा, 13 और बदमाशों की पहचान की गई है और उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि रेड और सर्च ऑपरेशन तब तक जारी रहेंगे जब तक सभी दोषियों को गिरफ्तार कर नहीं लिया जाता। सोपोर पुलिस ने कहा कि वह किसी भी व्यक्ति को शांति भंग करने के लिए सेंसिटिव हालात का फायदा उठाने की इजाज़त नहीं देगी। गड़बड़ी फैलाने में शामिल सभी लोगों पर सख्त और कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

यहां देखें वीडियो

टीचर पर छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप

पुलिस के अनुसार, सोपोर के एक उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक वरिष्ठ अध्यापक को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अपने 'एक्स' हैंडल से ये जानकारी दी कि छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान उपद्रव में शामिल 8 उपद्रवी तत्वों को सोपोर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ़ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि सोमवार को मामला सामने आने के बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, हालांकि कुल मिलाकर स्थिति शान्त रही। शिक्षा विभाग के निदेशक ने आरोपी टीचर को निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दिये हैं। विभाग के संयुक्त निदेशक (उत्तर कश्मीर) को मामले के जांच अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है और 15 दिन में रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।