1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कश्मीर में अभी और होगी बर्फबारी, अगले तीन दिनों के लिए जारी हुआ अलर्ट, जानिए मौसम विभाग ने और क्या कहा?

कश्मीर में अभी और होगी बर्फबारी, अगले तीन दिनों के लिए जारी हुआ अलर्ट, जानिए मौसम विभाग ने और क्या कहा?

 Published : Jan 20, 2025 04:15 pm IST,  Updated : Jan 20, 2025 04:23 pm IST

कश्मीर में बर्फबारी के चलते बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। नए साल के मौके पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों ने बर्फबारी का मजा लिया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

कश्मीर में बर्फबारी- India TV Hindi
कश्मीर में बर्फबारी Image Source : PTI

कश्मीर में सोमवार को शीतलहर की स्थिति और भी गंभीर हो गई। घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि शनिवार रात को यह शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

पहलगाम में माइनस 6 डिग्री पहुंचा तापमान

स्थानीय मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो शनिवार रात को शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। 

कश्मीर के इन इलाकों में भी गिरा तापमान 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे, पांपोर शहर के कोनीबल में पारा शून्य से पांच डिग्री नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 1.4 डिग्री नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

अगले तीन दिनों में होगी बर्फबारी

इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों यानी 72 घंटों में घाटी में अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। कश्मीर इस समय 'चिल्ला-ए-कलां' की चपेट में है, जिस दौरान सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है।

भाषा के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।