1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंडः जमशेदपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 साल के बच्चे को कुचला, इलाज के दौरान मौत

झारखंडः जमशेदपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 साल के बच्चे को कुचला, इलाज के दौरान मौत

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Mar 14, 2026 07:14 pm IST,  Updated : Mar 14, 2026 07:18 pm IST

जमशेदपुर के बर्मामाइंस इलाके में एक तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। यह घटना पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई।

कार ने 3 साल के बच्चे को कुचला- India TV Hindi
कार ने 3 साल के बच्चे को कुचला Image Source : REPORTER

जमशेदपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। शनिवार को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के स्टार टॉकीज कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार कार ने तीन साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। 

बच्चे के ऊपर से गुजर गई कार

यह दर्दनाक घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि कार बच्चे को टक्कर मार दी और मासूम के ऊपर से कार का दोनों पहिया गुजर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत बच्चे को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। घायल बच्चे को गंभीर हालत में जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। 

वारदार के बाद से ड्राइवर फरार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल कार चालक मौके से फरार हो गया। खबर लिखे जाने तक आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

यहां देखें वीडियो

ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था, तभी तेज़ रफ़्तार से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गाड़ी के आगे और पीछे, दोनों पहिये बच्चे के ऊपर से गुज़र गए, जिससे वहां रहने वाले लोग सदमे में आ गए। 

इस घटना से वहां रहने वाले लोगों में चिंता फैल गई है, जिन्होंने रिहायशी इलाकों में ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि तेज़ रफ़्तार गाड़ियां अक्सर मोहल्ले की सड़कों से गुज़रती हैं, जिससे पैदल चलने वालों, खासकर बच्चों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो जाता है।

रिपोर्ट- गंगाधर पांडे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।