1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड में ड्रग के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस 27 लाख की अफीम के साथ 2 को पकड़ा

झारखंड में ड्रग के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस 27 लाख की अफीम के साथ 2 को पकड़ा

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 13, 2025 01:59 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 01:59 pm IST

झारखंड में ड्रग के खिलाफ पुलिस का एक्शन तेज है. पुलिस ने कार में सवार होकर जा रहे 2 ड्रग तस्करों को पकड़ा है। उनके पास से 27 लाख की ड्रग भी बरामद हुई हैं।

Jharkhand Drug Smuggling- India TV Hindi
झारखंड में 27 लाख रुपये कीमत की अफीम जब्त। Image Source : PTI

चतरा: झारखंड के चतरा जिले में ड्रग के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी मिला है। पुलिस ने 27 लाख रुपये कीमत की ड्रग जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में ड्रग को अपने कब्जे में लेने के बाद 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पत्थलगड्डा इलाके में एक कार को रोका और उसमें से 5.472 किलोग्राम से अधिक अफीम बरामद की गई।

ड्रग्स के खिलाफ चतरा में बड़ा अभियान

चतरा के एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया, “हमने ड्रग्स के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 5.472 किलोग्राम अफीम जब्त की है। दोनों एक कार में बैठकर कहीं जा रहे थे। उनके पास से कार और 2 मोबाइल फोन भी सीज किए गए हैं।''

27 लाख रुपये की ड्रग्स हुई जब्त

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि सीज की गई अफीम का अनुमानित मूल्य बाजार में 27 लाख रुपये है। आरोपी आमिन और उता चतरा जिले के मोड़ गांव के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दोष साबित होने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने तस्करों को दी चेतावनी

उन्होंने ये भी कहा कि ड्रग सिंडिकेट के पीछे जितने भी लोग हैं उनको खोजकर निकाला जाएगा. वो कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। हम किसी को छोड़ने वाले नहीं है। ड्रग का कारोबार चतरा जिले में नहीं चल पाएगा।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- 

दिल्ली धमाके पर बड़ा खुलासा: 11 साल में 5 बार बिक चुकी है ब्लास्ट में शामिल i20 कार, देखें खरीदारों की लिस्ट

देश के अलग-अलग हिस्सों में धमाके करने वाले थे आतंकी, जानें कैसे फेल हो गया उनका प्लान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।