Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड होकर जाने वाली जन शताब्दी समेत कई ट्रेनें 24 जून तक रहेंगी कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

झारखंड होकर जाने वाली जन शताब्दी समेत कई ट्रेनें 24 जून तक रहेंगी कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
Published : Jun 11, 2025 09:13 am IST, Updated : Jun 11, 2025 09:20 am IST

चक्रधरपुर मंडल की 10 से ज्यादा ट्रेनों को 24 जून तक के लिए रद्द कर दिया गया है। विकास कार्यों की वजह से कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।

भारतीय रेलवे- India TV Hindi
Image Source : ANI भारतीय रेलवे

रांचीः झारखंड से होकर जाने वाली कई ट्रेनें 24 जून तक कैंसिल रहेंगी। रेलवे के अनुसार, चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। कैंसिल की गई ट्रेनों में जन शताब्दी एक्सप्रेस और कई पैसेंजर ट्रेन भी शामिल हैं। 

ये ट्रेनें 24 जून तक रहेंगी कैंसिल

  1. रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 58027 खड़गपुर-टाटानगर पैसेंजर 19 जून से 23 जून तक कैंसिल रहेगी।
  2. ट्रेन संख्या 58028 टाटानगर-खड़गपुर पैसेंजर 20 जून से 24 जून तक रद्द रहेगी। 
  3. ट्रेन संख्या 68023/68024 झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू 16 जून से 24 जून तक कैंसिल रहेगी।
  4. ट्रेन संख्या 68123/68124 खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू 20.06.2025 से 24.06.2025 तक नहीं चलेगी। 
  5. गाड़ी संख्या 68011 खड़गपुर-टाटानगर मेमू 16.06.2025 से 24.06.2025 तक रद्द रहेगी।
  6.  गाड़ी संख्या 68014 टाटानगर-खड़गपुर मेमू 16.06.2025 से 24.06.2025 तक नहीं चलेगी। 
  7.  गाड़ी संख्या 12021/12022 हावड़ा-बारबिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस 20.06.2025, 21.06.2025, 23.06.2025 और 24.06.2025 को कैंसिल रहेगी। 
  8.  गाड़ी संख्या 18019/18020 झारग्राम-धनबाद-झारग्राम एक्सप्रेस 22-24 जून तक रद्द रहेगी। 

इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट रहेगा

  1. गाड़ी संख्या 15630 सिलघाट टाउन-ताम्बरम एक्सप्रेस 20 जून तक वाया जॉयचंदी पहाड़-आद्रा-मिदनापुर-हिजली रूट डायवर्ट रहेगा। 
  2.  ट्रेन नंबर 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस वाया सिनी-कांड्रा-चांडिल-आद्रा-मिदनापुर-खड़गपुर 20.06.2025 और 23.06.2025 का रूट डायवर्ट रहेगा। 
  3.  गाड़ी नंबर 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस वाया कोटशिला-राजबेरा-जमुनियाटांड-आद्रा-मिदनापुर-खड़गपुर 21.06.2025 तक रूट डायवर्ट रहेगा। 
  4.  गाड़ी नंबर 15930 न्यू तिनसुकिया-ताम्बरम एक्सप्रेस वाया जॉयचंदी पहाड़-आद्रा-मिदनापुर-हिजली 23.06.2025 तक डायवर्ट रहेगा।

ट्रेन कैंसिल होने से बढ़ी यात्रियों की परेशानी

ट्रेनों के कैंसिल होने की वजह से रेल यात्रियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। खासकर ऐसे लोगों की परेशानी बढ़नी तय है जिन्होंने पहले से ही टिकट बुक कराया था। ऐसे लोगों को अब शायद ही कंफर्म टिकट मिल पाएगा। दरअसल, गर्मी की छुट्टियों और शादी-विवाद का मौसम होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग अपने घर जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को बस या अन्य परिवहन सेवाओं की तरफ रुख करना पड़ेगा। बता दें कि प्राइवेट बसों का किराया ज्यादा होने की वजह से लोगों की जेब भी हल्की हो सकती है। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement