1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. Jharkhand Assembly Election: दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए किया जा रहा मतदान, जानें कहां और किसके बीच है मुकाबला?

Jharkhand Assembly Election: दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए किया जा रहा मतदान, जानें कहां और किसके बीच है मुकाबला?

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Nov 20, 2024 07:20 am IST,  Updated : Nov 20, 2024 04:00 pm IST

झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दूसरे चरण के लिए आज वोटिंग की जा रही है। इससे पहले 13 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान किया गया था। इस चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। चलिए बताते हैं कि किस सीट पर किसके बीच कांटे की टक्कर है।

Jharkhand Assembly Election 2024 Jharkhand second phase voting on 38 seath candidates and assembly s- India TV Hindi
दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए किया जा रहा मतदान Image Source : PTI

झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। इससे पहले 13 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान किया गया था। इस बीच अब आज दूसरे व अंतिम चरण के लिए वोटिंग की जा रही है। वहीं चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बीच दूसरे चरण में झारखंड की 38 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। इन सीटों पर किन लोगों के बीच मुकाबला हैं इसकी जानकारी हम आपको देने वाले हैं। बता दें कि इससे पहले 13 नवंबर को 43 सीटों पर मतदान किया गया था, जिसमें कुल 66.65 फीसदी लोगों ने हिस्सा लिया था। 

दूसरे चरण में इन सीटों पर मतदान, किनके बीच है मुकाबला?

  • गोमिया विधानसभा सीट: झामुमों के योगेंद्र प्रसाद का मुकाबला आजसू के लम्बोदर महतो से है।
  • बेरमो विधानसभा सीट: कांग्रेस के कुमार जय मंगल का मुकाबला भाजपा के रवींद्र पांडे से है।
  • बोकारो विधानसभा सीट: कांग्रेस की श्वेता सिंह का मुकाबला भाजपा के बिरंची नारायण से है।
  • चंदनकियारी विधानसभा सीट: झामुमो के उमाकांत रजक का मुकाबला भाजपा के अमर कुमार बाउरी से है।
  • धनवार विधानसभा सीट: झामुमो के निजामुद्दीन अंसारी का मुकाबला बाजपा के बाबूलाल मरांडी से है।
  • बगोदर विधानसभा सीट: भाकपा (माले) के विनोद कुमार का मुकाबला भाजपा के नागेंद्र महतो से है। 
  • जमुआ विधानसभा सीट: झामुमो के केदार हाजरा का मुकाबला भाजपा की डॉ. मंजू देवी से है।
  • गांडेय विधानसभा सीट: झामुमो की कल्पना सोरेन का मुकाबला भाजपा की मुनिया देवी से है।
  • गिरिडीह विधानसभा सीट: झामुमो के सुदिव्य कुमार का मुकाबला भाजपा के निर्भय कुमार शाहाबादी से है।
  • डुमरी विधानसभा सीट: झामुमो की बेबी देवी का मुकाबला आजसू की यशोदा देवी से है।
  • मधुपुर विधानसभा सीट: झामुमो के हफीजुल हसन का मुकाबला भाजपा के गंगा नारायण सिंह से है।
  • सारठ विधानसभा सीट: झामुमो के उदय शंकर सिंह का मुकाबला भाजपा के रणधीर कुमार सिंह से है। 
  • देवघर विधानसभा सीट: राजद के सुरेश पासवान का मुकाबला भाजपा के नारायण दास से है। 
  • सिंदरी विधानसभा सीट: भाकपा-माले के चंद्रदेव महतो का मुकाबला भाजपा की तारा देवी से है। 
  • निरसा विधानसभा सीट: भाकपा माले के अरुप चटर्जी का मुकाबला भाजपा की अपर्णा सेनगुप्ता से है। 
  • धनबाद विधानसभा सीट: कांग्रेस के अजय दुबे का मुकाबला भाजपा के राज सिन्हा से है।
  • झरिया विधानसभा सीट: कांग्रेस की पूर्णिमा नीरज सिंह का मुकाबला भाजपा की रागिनी सिंह से है।
  • टुंडी विधानसभा सीट: झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो का मुकाबला भाजपा के विकास कुमार महतो से है।
  • बाघमारा विधानसभा सीट: कांग्रेस के जलेश्वर महतो का मुकाबला भाजपा के शत्रुघ्न महतो से है। 
  • शिकारी विधानसभा सीट: झामुमो के आलोक सोरेन का मुकाबला भाजपा के परितोष सोरेन से है। 
  • दुमका विधानसभा सीट: झामुमो के बसंत सोरेन का मुकाबला भाजपा के सुनील सोरेन से है।
  • जामा विधानसभा सीट: झामुमो के लुईस मरांडी का मुकाबला भाजपा के सुरेश मुर्मू से है। 
  • जरमुंडी विधानसभा सीट: कांग्रेस के बादल पत्रलेखा का मुकाबला भाजपा के देवेंद्र कुंवर से है। 
  • मांडू विधानसभा सीट: कांग्रेस के जय प्रकाश पटेल का मुकाबला आजसू के निर्मल महतो से है।
  • नाला विधानसभा सीट: झामुमो के रविंद्रनाथ महतो का मुकाबला भाजपा के माधव चंद्र महतो से है।
  • जामताड़ा विधानसभा सीट: कांग्रेस के डॉ. इरफान अंसारी का मुकाबला भाजपा की सीता सोरेन से है।
  • लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट: झामुमो के हेमलाल मुर्मू का मुकाबला भाजपा के बाबूधन मुर्मू से है। 
  • पाकुड़ विधानसभा सीट: कांग्रेस के निशात आलम का मुकाबला आजसू के अजहर इस्लाम से है।
  • महेशपुर विधानसभा सीट: झामुमो के स्टीफन मरांडी का मुकाबला भाजपा के नवनीत हेम्ब्रम से है।
  • सिल्ली विधानसभा सीट: झामुमो के अमित महतो का मुकाबला आजसू के सुदेश महतो से है।
  • खिजरी विधानसभा सीट: कांग्रेस के राजेश कच्छप का मुकाबला भाजपा के राम कुमार पाहन से है।
  • राजमहल विधानसभा सीट: झामुमो के मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा का मुकाबला भाजपा के अनंत ओझा से है।
  • बोरियो विधानसभा सीट: झामुमो के धनंजय सोरेन का मुकाबला भाजपा के लोबिन हेम्ब्रम से है।
  • बरहेट विधानसभा सीट: झामुमों के हेमंत सोरेन का मुकाबला भाजपा के गमलियल हेम्ब्रम के साथ है। 
  • पोडैयाहाट विधानसभा सीट: कांग्रेस के प्रदीप यादव का मुकाबला भाजपा के देवेंद्रनाथ सिंह से है। 
  • गोड्डा विधानसभा सीट: राजद के संजय प्रसाद यादव का मुकाबला भाजपा के अमित कुमार मंडल से है।
  • महगामा विधानसभा सीट: कांग्रेस की दीपिका पांडे सिंह का मुकाबला भाजपा के अशोक कुमार भगत से है। 
  • रामगढ़ विधानसभा सीट: कांग्रेस की ममता देवी का मुकाबला आजसू की सुनीता चौधरी से है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।