1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. Hazaribagh Assembly Elections 2024: हजारीबाग सीट पर किसकी होगी जीत, जानें क्या है चुनावी समीकरण

Hazaribagh Assembly Elections 2024: हजारीबाग सीट पर किसकी होगी जीत, जानें क्या है चुनावी समीकरण

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Oct 23, 2024 04:01 pm IST,  Updated : Oct 23, 2024 04:01 pm IST

झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। हजारीबाग विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान किया जाएगा और 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Jharkhand Assembly Elections 2024 Hazaribagh assembly elections 2024 Hazaribagh assembly seat bjp CO- India TV Hindi
हजारीबाग सीट पर किसकी होगी जीत Image Source : INDIA TV

झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तारीखों की घोषणा हो चुकी है। झारखंड की हजारीबाग विधानसभा सीट हॉट सीटों में से एक है। इस लिहाज से इस सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। चतरा विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान किया जाएगा। वहीं चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को घोषित किया जाएगा। बता दें कि चतरा की सीट सामान्य श्रेणी की सीट है। यह हजारीबाग जिले में है और हजारीबाग संसदीय सीट के 5 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। चुनाव की घोषणा के साथ ही इस सीट पर राजनीतिक दलों द्वारा राजनीतिक समीकरण साधने के प्रयास शुरू हो चुके हैं। 

हजारीबाग विधानसभा सीट का चुनावी समीकरण

हजारीबाग विधानसभा सीट हजारीबाग जिले में आती है। चतरा विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान किया जाएगा। वहीं अगर वोटरों की बात करें तो इस बार जिले में 15 लाख 95 हजार 649 वोटर मतदान करेंगे। इसमें से पुरुष वोटरों की संख्या 8,11,536 बै, जबकि महिला वोटरों की संख्या 7,80,880 है। जानकारी के मुताबिक जिले में महिला मतदाताओं की संख्या में 15 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हुई है। इन महिलाओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया है। इसी के साथ महिलाओं का लिंग अनुपात 947 की तुलना बढ़कर अब 958 हो गया है. बता दें कि जिले में 80 साल से अधिक के मतदाताओं की संख्या 8547 और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 22,287 है। वहीं 42,578 मतदाता ऐसे भी हैं जो पहली बार मतदान करेंगे।

हजारीबाग विधानसभा सीट का इतिहास

हजारीबाग विधानसभा चुनाव में साल 2019 में 16 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इन उम्मीदवारों में एक महिला उम्मीदवार भी थीं। इस चुनाव में भाजपा के नेता मनीष जायसवाल को जीत मिली थी। बता दें कि मनीष जायसवाल को 1,06,208 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार डॉ. रामचंद्र प्रसाद को 54,396 वोट मिले थे। बता दें कि इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला देखने को मिला था। इस सीट पर चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।