1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. लौटने का इंतजाम किए बिना माता-पिता को हज पर मक्का भेजा, बेटा शिकायत करने पहुंचा तो उसे पीट-पीटकर मार डाला

लौटने का इंतजाम किए बिना माता-पिता को हज पर मक्का भेजा, बेटा शिकायत करने पहुंचा तो उसे पीट-पीटकर मार डाला

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 07, 2026 01:06 pm IST,  Updated : Nov 07, 2026 01:06 pm IST

झारखंड के गिरिडीह में एक शख्स को पीट-पीटकर मार डाला गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शख्स के माता-पिता को पैसे लेकर हज के लिए मक्का भेजा था लेकिन वापसी का इंतजाम नहीं किया था।

Giridih murder case- India TV Hindi
गिरिडीह में शख्स की पीट-पीटकर हत्या। Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो)

झारखंड के गिरिडीह में ट्रैवल एजेंसी से विवाद के बाद एक शख्स को कथित रूप से पीट-पीटकर मार डाला गया। गिरीडीह पुलिस ने बताया कि पीड़ित के माता-पिता ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से उमरा करने के लिए सऊदी अरब के मक्का गए थे। हत्या की ये वारदात राजधनवार थाना इलाके में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इलियास समेत 8 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

राजधनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार के मुताबिक, मृतक की पहचान हेरोडीह थाना इलाके के चारघरा गांव के रहने वाले मोहम्मद हैदर अली के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पीड़ित के भाई मोहम्मद परवेज अंसारी ने 8 लोगों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। इन लोगों में ट्रैवल्स एजेंसी के ऑपरेटर मौलाना इलियास अंसारी भी शामिल है।

आरोपी ने नहीं किया था हैदर अली के माता-पिता की वापसी का इंतजाम

परवेज अंसारी की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, हैदर अली के माता-पिता बीते 7 अक्टूबर को उमरा के लिए गए थे और 24 अक्टूबर को उनका वापस लौटने का प्रोग्राम था। आरोप है कि 30 हजार रुपये ज्यादा वसूलने के बावजूद, आरोपी ने हैदर अली के माता-पिता की वापसी का इंतजाम नहीं किया। इसके बाद हैदर अली कई बार एक मदरसे में गए, जहां उन्हें कथित रूप से उस ट्रैवल एजेंसी से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पता चला।

बहस के बाद हैदर अली और उसके भाई पर बोला गया था हमला

शिकायत के अनुसार, हैदर अली की इलियास अंसारी के बीच तीखी बहस हुई थी। इसके बाद, हैदर अली ने धमकी दी थी कि वह पुलिस के पास जाकर उन कथित अवैध गतिविधियों की पोल खोल देगा, जो धर्म के नाम पर चलाई जा रही हैं। जिनमें खाड़ी देशों में हो रहे काम भी शामिल हैं। आरोप है कि इसके बाद इलियास अंसारी और उसके भाई सनाउल्लाह ने हैदर अली व उसके भाई पर अटैक हमला कर दिया। हैदर अली ने भागने की कोशिश की लेकिन बच नहीं पाए।

इलियास ने अन्य लोगों को भी मारने के लिए उकसाया

यह भी आरोप है कि इलियास अंसारी ने मौके पर मौजूद रहे दूसरे लोगों को भी उकसाया, जिसके बाद हैदर अली को बुरी तरह पीटा गया और उसका गला घोंट दिया गया। हैदर अली के परिजनों का दावा है कि हैदर की मौत मौके पर ही हो गई थी। एक पुलिस अफसर ने बताया, 'मुख्य आरोपी फरार है और हम उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं।' इससे पहले हाल में चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या कर दी गई थी। उसने धारदार हथियार से युवती पर वार किया था।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- मां की हत्या कर शव को रसोईघर में दफनाया, 57 दिनों तक पुलिस को दिया चकमा, फिर झारखंड से हुआ गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।