1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड: रांची में CM सोरेन के निजी सलाहकार और अन्य के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने मारा छापा, मचा हड़कंप

झारखंड: रांची में CM सोरेन के निजी सलाहकार और अन्य के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने मारा छापा, मचा हड़कंप

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 09, 2024 08:42 am IST,  Updated : Nov 09, 2024 09:03 am IST

झारखंड में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम हेमंत सोरेन के निजी सलाहकर और अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

Hemant Soren- India TV Hindi
सीएम हेमंत सोरेन Image Source : PTI

रांची: झारखंड के रांची में सीएम हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार सुनील श्रीवास्तव और अन्य के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की रेड पड़ी है। इस छापेमारी से शहर में हड़कंप मच गया है। 

चुनावी माहौल में छापेमारी के मायने क्या?

झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में सीएम के निजी सलाहकार के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा मारना चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में सियासी सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है। बता दें कि झारखंड में 2 चरणों में चुनाव होंगे। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे।  

हालही में सीएम सोरेन ने बीजेपी पर साधा था निशाना

हालही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर हिम्मत है तो सामने से लड़ो, कायर अंग्रेजों की तरह लगातार पीछे से वार क्यों? उन्होंने गुरुवार को भाजपा को चुनौती देते हुए इस चुनाव में सामने से लड़ने की नसीहत दी थी। उन्होंने भाजपा की तुलना कायर अंग्रेजों से भी की थी। उन्होंने कहा था कि कायर अंग्रेजों की तरह लगातार पीछे से वार क्यों? भाजपा पर निशाना साधते हुए हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। 

उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा था, "कभी ED, कभी CBI, कभी कोई एजेंसी, कभी कोई और। अब अरबों रुपये खर्च कर दिए मेरी छवि बिगाड़ने में। अजब हालात हैं। 11 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है, 5 साल राज्य में रही, खुद को डबल इंजन सरकार बोलती रही। फिर रघुबर सरकार के पांच साल सिर्फ हाथी क्यों उड़ी? क्यों पांच सालों में 13000 स्कूल बंद किए? क्यों पांच साल में 11 लाख, जी हां 11 लाख राशन कार्ड कैंसिल किए क्यों पांच साल में 1 JPSC परीक्षा नहीं हुई? क्यों पांच साल में वृद्धा/विधवा पेंशन नहीं बढ़ा और ना मिला?" (इनपुट: मुकेश)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।