1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड में दरिंदगी की हद! टोटो पर जा रही नाबालिग को अकेली पाकर 3 हैवानों ने किया गैंगरेप

झारखंड में दरिंदगी की हद! टोटो पर जा रही नाबालिग को अकेली पाकर 3 हैवानों ने किया गैंगरेप

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 01, 2026 07:07 pm IST,  Updated : Nov 01, 2026 07:07 pm IST

पलामू में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Palamu minor gangrape- India TV Hindi
पलामू में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार। Image Source : IANS

झारखंड के पलामू जिले में शर्मनाक घटना हुई है। यहां के उंटारी रोड थाना इलाके में टोटो से सफर कर रही एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए नामजद तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। साथ ही, वारदात में शामिल रहा टोटो और 3 मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। इसके अलावा, सभी गिरफ्तार आरोपियों को जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

टोटो पर सवार 3 लोगों ने किया गैंगरेप

जानकारी के मुताबिक, 31 अक्टूबर को पीड़िता ने उंटारी रोड पुलिस स्टेशन में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। उसका आरोप है कि लकड़ाही गांव से टोटो पर सवार होकर हुसैनाबाद जाते वक्त रास्ते में टोटो पर सवार 3 लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। इस केस की गंभीरता को देखते हुए पलामू के एसपी के निर्देश पर तुरंत एक एसआईटी का गठन किया गया। 

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूला गुनाह

विश्रामपुर सब-डिवीजन के पुलिस अधिकारी चिरंजीवी मंडल की लीडरशिप में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, जिसके बाद उन्हें आज (रविवार को) औपचारिक रूप से अरेस्ट कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल टोटो और 3 मोबाइल फोन भी रिकवर कर लिए गए। 

सजा दिलाने के लिए चलाया जाएगा स्पीडी ट्रायल

अरेस्ट किए गए आरोपियों की पहचान सुबोध दीक्षित, मुकेश दीक्षित और अभय दीक्षित के तौर पर हुई है। ये तीनों पलामू जिले के उंटारी रोड थाना इलाके के ही भदुमा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस अफसरों ने कहा कि केस में वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा कर स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जा सके। इससे पहले, हाल में गुमला में 13 साल की मासूम के साथ कई लोगों ने गैंगरेप किया था। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की थी। इलाज के लिए पीड़िता को गुमला से RIMS रेफर किया गया था।

(इनपुट- आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- रिश्तेदार के घर आई 13 साल की मासूम से गैंगरेप, पकौड़ी खिलाने के बहाने अपने साथ ले गए; दोनों युवक गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।