1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Nov 01, 2026 10:29 am IST,  Updated : Nov 01, 2026 10:38 am IST

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इस परीक्षा में साढ़े पांच लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

जमशेदपुर। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने टाटानगर-देवघर-टाटानगर परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के परिचालन से देवघर और रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न स्टेशनों तक जाने वाले परीक्षार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 08119 टाटानगर-देवघर स्पेशल 1 नवंबर 2026 को टाटानगर स्टेशन से शाम 6:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन 2 नवंबर को सुबह 8 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08120 देवघर-टाटानगर स्पेशल 2 नवंबर को सुबह 10:10 बजे देवघर से रवाना होगी। यह ट्रेन 3 नवंबर की रात 2:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन का ठहराव कांड्रा, चांडिल, पुरुलिया, जयचंडी पहाड़, बर्नपुर, आसनसोल, अंडाल, सैंथिया, रामपुरहाट, बड़हरवा जंक्शन, तीनपहाड़ जंक्शन, साहिबगंज, बाराहाट जंक्शन, बांका और देवघर में होगा।

रेलवे ने JTET परीक्षा के मद्देनजर अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की है। इससे टाटानगर और आसपास के क्षेत्रों से देवघर जाने वाले परीक्षार्थियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और अन्य संबंधित जानकारी आधिकारिक रेलवे माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें।

भारतीय रेलवे
Image Source : REPORTERभारतीय रेलवे

रेलवे ने चलाई कई स्पेशल ट्रेनें

भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने उम्मीदवारों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई हैं। ये सेवाएं दो दिनों तक चलेंगी, जिसमें रांची से मेदिनीनगर और रांची से दुमका के बीच चार फेरे (आना-जाना) शामिल हैं। इसके अलावा, SER टाटानगर और देवघर के बीच भी एक JTET स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन 08119 रविवार शाम 6.30 बजे टाटानगर से रवाना होगी और सोमवार सुबह 8 बजे देवघर पहुंचेगी। ट्रेन 08120 सोमवार सुबह 10.10 बजे देवघर से चलेगी और मंगलवार तड़के 2.30 बजे टाटानगर पहुंचेगी। 

बता दें कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) रविवार को आयोजित की जा रही है। पिछली परीक्षा के एक दशक बाद हो रही इस परीक्षा में 5.65 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे। यह परीक्षा 986 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। जिला प्रशासन ने शनिवार को अंतिम तैयारियां पूरी कर लीं और केंद्र अधीक्षकों को प्रशिक्षण दिया।

रिपोर्टः गंगाधर पांडे

ये भी पढ़ेंः झारखंड से गुजरने वाली 60 ज्यादा ट्रेनें 17 दिसंबर तक कैंसिल रहेंगी, कई गाड़ियों के रूट बदले; यहां देखें पूरी लिस्ट

गीतांजलि एक्सप्रेस में मरीज की मौत, यात्रियों को 12 घंटे शव के बगल में बैठकर सफर करने के लिए होना पड़ा मजबूर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।