1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड के इन इलाकों में अगले 48 घंटे पड़ेगा घना कोहरा, यहां पर तापमान में भारी गिरावट, बढ़ी सर्दी

झारखंड के इन इलाकों में अगले 48 घंटे पड़ेगा घना कोहरा, यहां पर तापमान में भारी गिरावट, बढ़ी सर्दी

 Published : Jan 15, 2025 11:52 pm IST,  Updated : Jan 16, 2025 12:01 am IST

मौसम विभाग ने उत्तरी झारखंड क्षेत्रों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। वहीं, कई जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। राज्य के लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

झारखंड में अगले 48 घंटे पड़ेगा घना कोहरा- India TV Hindi
झारखंड में अगले 48 घंटे पड़ेगा घना कोहरा Image Source : PTI

रांचीः झारखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ रहे हैं। झारखंड के कई हिस्सों खासकर उत्तरी हिस्सों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में अगले दो दिन सुबह और शाम घना कोहरा देखने का मिल सकता है। इसके साथ ही आसमान में आशिंक तौर पर बादल छाए रहेंगे। बोकारो में आज सबसे कम दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गयी।

जानिए कहां कितना तापमान

झारखंड में हजारीबाग सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। वहां पारा लुढ़ककर 7.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस बीच, रांची का तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गुमला में ठंड 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी। इसके अलावा, जमशेदपुर में तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि डाल्टनगंज में 12 डिग्री दर्ज किया गया। आंकड़ों के मुताबिक, गुमला में आज न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खूंटी में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया।

अगले 10 दिन ठंड से नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा पड़ सकता है। इसके साथ ही आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 10 दिन तक झारखंड के लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। 

बता दें कि जनवरी के पहले पखवाड़े में अब तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में सामान्य बारिश हुई है। हालांकि, पूर्वी राज्य बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल पूरी तरह से शुष्क बने हुए हैं। ऐसा लगता है कि यह पिछले साल की पुनरावृत्ति है जब जनवरी के महीने में बिहार काफी हद तक शुष्क रहा और झारखंड सामान्य से नीचे रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।