1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Forecast Today: दिल्ली में घने कोहरे और बारिश की संभावना, और बढ़ने वाली है ठंड, जानें अन्य राज्यों का मौसम

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली में घने कोहरे और बारिश की संभावना, और बढ़ने वाली है ठंड, जानें अन्य राज्यों का मौसम

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jan 10, 2025 07:18 am IST,  Updated : Jan 10, 2025 07:27 am IST

दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। इस कारण विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम हो गई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

IMD Weather Forecast Today delhi dence fog delhi weather news bihar ka Mausam up weather news today- India TV Hindi
दिल्ली में घना कोहरा और बारिश की संभावना Image Source : PTI

दिल्ली सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही शीतलहर और घने कोहरे ने उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों को अपनी चपेट में ले रखा है। देश की राजधानी दिल्ली व एनसीआर इलाके में बेहद घना कोहरा देखने को मिल रहा है। इस कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम है। वहीं राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक हो चुका है। वहीं शनिवार को दिल्ली में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में ठंड में इजाफा होने की संभावना है। वहीं पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और पूरे दिन दिल्ली में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकांश जगहों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं 11 जनवरी को हल्की बारिश व तेज हवाएं चलेंगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान गिरकर 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके अलावा 12 जनवरी को बादल भी छाए रहेंगे। इस दौरान सुबह के समय हल्की बारिश व बूंदाबांदी होगी। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसके अलावा 13 जनवरी से 15 जनवरी के बीच हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं मौसम शुष्क बना रहेगा और अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

यूपी-बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम की अगर बात करें तो यूपी में झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं लखनऊ में शुक्रार की सुबह घना कोहरा देखने को मिला है। हालांकि दिन के वक्त धूप निकलने की संभावना है। इसके अलावा शनिवार को हवा का रूख बदलने के कारण बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। वहीं रविवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। 13 जनवरी से सर्दी और बढ़ जाएगी। बिहार के मौसम की अगर बात करें तो बिहार में सर्द पछुआ हवाओं के चलते शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक स्थिति में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत