1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. JMM का 'एक्स' हैंडल हुआ हैक, CM सोरेन ने तुरंत कार्रवाई करने के दिए निर्देश

JMM का 'एक्स' हैंडल हुआ हैक, CM सोरेन ने तुरंत कार्रवाई करने के दिए निर्देश

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 13, 2025 01:49 pm IST,  Updated : Jul 13, 2025 01:49 pm IST

झारखंड में सत्तारूढ़ जेएमएम का एक्स हैंडल हैक कर लिया गया है। सीएम सोरेन ने इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कार्रवाई के दिए निर्देश।- India TV Hindi
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कार्रवाई के दिए निर्देश। Image Source : PTI/FILE

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते को हैक कर लिया गया है। सीएम सोरेन इस समय अपने पिता एवं झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन के इलाज के सिलसिले में दिल्ली में हैं। सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि झामुमो के आधिकारिक एक्स अकाउंट को असामाजिक तत्वों ने हैक कर लिया है। सीएम ने पुलिस को कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले पर संज्ञान लें, इसकी जांच करें और तत्काल कार्रवाई करें।

JMM का एक्स हैंडल हैक

दरअसल, झारखंड के सीएम ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के आधिकारिक एक्स हैंडल को हैक करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों झामुमो के आधिकारिक एक्स हैंडल को हैक कर लिया है। मुख्यमंत्री सोरेन ने रविवार (13 जुलाई) को इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पार्टी के एक्स अकाउंट को निशाना बनाया गया है। हाल में इससे की गई एक पोस्ट में एक चिपमंक (एक प्रकार का कृंतक) की तस्वीर शेयर की गई है। इसके साथ ही इसमें क्रिप्टोकरेंसी भुगतान का पता पोस्ट किया गया है। हैकिंग के बाद से इस हैंडल से कोई और पोस्ट नहीं की गई है।

CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अरबपति एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी एक पोस्ट की है। उन्होंने झामुमो के आधिकारिक एक्स हैंडल से जुड़ी हैकिंग की घटना पर ध्यान देने का आग्रह किया। एक्स पर अपनी पोस्ट में सीएम सोरेन ने कहा, "झामुमो के आधिकारिक एक्स हैंडल @JMMJharkhand को असामाजिक तत्वों द्वारा हैक कर लिया गया है।" सीएम ने झारखंड पुलिस को कार्रवाई शुरू करने का निर्देश देते हुए कहा, "इस मामले का संज्ञान लें, इसकी जांच करें और तत्काल कार्रवाई करें।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।