झारखंड के हटिया और टाटानगर के लोगों को एक महीने तक रेल से सफरह करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया है कि विकास कार्यों के चलते दो ट्रेनें लगभग एक महीने के लिए कैंसिल हो रही हैं। वहीं, कई अन्य ट्रेनों का रूट बदला गया है। कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें अपनी पूरी यात्रा नहीं करती हैं। इस वजह से यात्रियों को आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
दक्षिण पूर्व रेलवे की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया गया है कि हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस के अलावा हटिया सनकी पैसेंजर को भी कैंसिल किया गया है। ये दोनों ट्रेनें 13 अप्रैल से लेकर 24 मई तक अलग-अलग दिनों में कैंसिल की गई हैं। हालांकि, सोमवार और शुक्रवार के दिन इन दोनों ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। इससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन रोजना चलने वाली ट्रेनों के हफ्ते में सिर्फ दो दिन चलने से यात्रियों का भार काफी ज्यादा होगा। इसस निपटना रेलवे के लिए चुनौती होगी।
किस दिन कैंसिल रहेंगी ट्रेनें?
ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 58663/58664/58665/58666 हटिया-सनकी पैसेंजर 13, 14, 16, 17, 19, 20, 21, 23, 24, 26, 27, 28, 30 अप्रैल और 01, 03, 04, 05, 07, 08, 10, 11, 12, 14, 15, 17, 18, 19, 21, 22, 24 मई को कैंसिल रहेंगी। इन्हीं दिनों पर ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्धमान-हटिया मेमू चंद्रपुरा से हटिया के बीच संचालित नहीं होगी। यह ट्रेन चंद्रपुरा तक ही जाएगी और चंद्रपुरा से ही संचालित होगी।
दो ट्रेनों का रूट बदला
ट्रेन संख्या 18614 चोपन-रांची एक्सप्रेस और 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है। चोपन-रांची एक्सप्रेस 13,16,20,23,27,30 अप्रैल और 4,7,11,14,18,21 मई को बरखाना से मेसारा होते हुए टटिसिलवई के रास्ते हटिया जाएगी। वहीं, ट्रेन संख्या 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस 15,16,18,22,23,25,29,30 अप्रैल और 2,6,7,9,13,14,16,21,23 मई को को बरककाना से मेसरा होते हुए टटिसिलवाई के रास्ते हटिया पहुंचेगी।