1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. बोकारोः क्रिकेट विवाद में दो परिवारों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे और भाले, 10 लोग घायल

बोकारोः क्रिकेट विवाद में दो परिवारों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे और भाले, 10 लोग घायल

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jan 13, 2026 05:24 pm IST,  Updated : Jan 13, 2026 05:29 pm IST

बोकारो में दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दस लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दो परिवारों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे और भाले- India TV Hindi
दो परिवारों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे और भाले Image Source : REPORTER

बोकारोः झारखंड के बोकारो में क्रिकेट विवाद में दो परिवारों के बीच जमकर लाठी-डंडा और भाले चले। मारपीट में एक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के 3 लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और बोकारो सदर अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। मामला चंदनकियारी प्रखंड के भोजुडीह थाना क्षेत्र के पोलकिरी गांव का है। 

जानकारी के अनुसार, भोजुडीह थाना क्षेत्र के पोलकिरी गांव में क्रिकेट खेल के दौरान दो गुटों की लड़ाई का विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवार आपस में ही लड़ बैठे। इसमें एक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के 3 लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और बोकारो सदर अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। 

मारपीट में 10 लोग घायल

घायल मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि पहले से ही आपसी रंजिश चला आ रहा था और ये विवाद क्रिकेट खेल के बाद और भी बढ़ गया। आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। जिसमें घर के सात लोग घायल हो गए। जिस समय हमला हुआ। वे लोग घर में सोए थे। दूसरे पक्ष वाले हथियार लेकर घर में घुसे और सबको लाठी, डंडा, भाला, भुजाली से मारा पीटा। इसमें निलेश ठाकुर की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 

पहले भी हुआ था विवाद

दूसरे पक्ष के घायल लक्ष्मी नारायण मिश्र ने कहा कि एक दिन पहले क्रिकेट मैच हो रहा था। उसी में विवाद हुआ और विरोधियों ने उन्हें और उनके दोनों भतीजे को पीट कर घायल कर दिया। लक्ष्मी नारायण मिश्रा ने बताया कि विरोधी लोग पांच भाई है और गांव वालों से हमेशा लड़ते झगड़ते रहते हैं। उनके परिवार के कई लोग जेल भी जा चुके हैं। उनके दोनों भतीजे आर्मी में है और छुट्टी में घर आए हुए हैं। विरोधी कहते  हैं कि वे लोग भतीजों की नौकरी खा जाएंगे। 

 

रिपोर्ट- मृत्युंजय मिश्रा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।