1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. दुमका में आदिवासी लड़की से गैंगरेप, आरोपियों ने प्रेमी पर भी किया हमला

दुमका में आदिवासी लड़की से गैंगरेप, आरोपियों ने प्रेमी पर भी किया हमला

 Edited By: Amar Deep
 Published : Aug 26, 2025 11:00 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 11:00 pm IST

झारखंड के दुमका जिले में एक लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उसके प्रेमी के साथ भी मारपीट की। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

आदिवासी लड़की से किया गैंगरेप।- India TV Hindi
आदिवासी लड़की से किया गैंगरेप। Image Source : PTI/REPRESENTATIVE IMAGE

दुमका: झारखंड के दुमका जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 17 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ चार-पांच लोगों ने कथित रूप से गैंगरेप किया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने लड़की के प्रेमी पर हमला भी किया। पुलिस ने मंगलवार को घटना की जानकारी दी। दोनों ने पुलिस के पास जाकर घटना की सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने लड़की को जांच के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चार-पांच लोगों ने किया गैंगरेप

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार को काठीकुंड थाना क्षेत्र के गुमरा जंगल में घटी। काठीकुंड थाने के प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया, ‘‘विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूह (पीवीटीजी) से संबंधित लड़की, वाहन के खलासी के साथ कोयले से लदे ट्रक पर बैठकर आई थी। वाहन के खलासी के साथ लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। पुलिस ने बताया, "उन्होंने चालक से कहा कि वह दुमका में कोयला उतारकर वापस आ जाए, और वे फिर ट्रक में सवार हो जाएंगे। जब वे सड़क पर चल रहे थे, तो चार-पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया।" उन्होंने बताया कि इन युवकों ने लड़की से बलात्कार किया और उसके प्रेमी की पिटाई की। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारी ने कहा, "सुबह लड़की अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची और घटना के बारे में बताया। चूंकि वह आदिवासी बोली में बात कर रही थी, इसलिए हमें औपचारिक प्राथमिकी दर्ज करने से पहले उसकी शिकायत समझने के लिए एक दुभाषिए की व्यवस्था करनी पड़ी।" उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में चार युवकों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने कहा, "लड़की को मेडिकल जांच के लिए दुमका सदर अस्पताल भेजा गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है।" दुमका के पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि मामले में जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। (इनपुट- पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।