1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. AP SSC Exam 2020: 10वीं की परीक्षाएं जुलाई के दूसरे हफ्ते में, यहां देखें परीक्षा तिथि

AP SSC Exam 2020: 10वीं की परीक्षाएं जुलाई के दूसरे हफ्ते में, यहां देखें परीक्षा तिथि

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2020 01:33 pm IST,  Updated : May 15, 2020 01:33 pm IST

आंध्र प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEAP) कक्षा 10 के छात्रों के लिए AP SSC परीक्षा जुलाई 2020 में आयोजित करेगा।

ap ssc exam 2020- India TV Hindi
ap ssc exam 2020 Image Source : PTI

आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री आदिमलापु सुरेश ने मंगलवार 12 मई को कहा कि आंध्र प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEAP) कक्षा 10 के छात्रों के लिए AP SSC परीक्षा जुलाई 2020 में आयोजित करेगा। मंत्री ने जून के महीने में परीक्षा का दावा करने वाली रिपोर्टो का खंडन किया। अप्रैल में बीएसईएपी द्वारा पिछली अधिसूचनाओं ने संकेत दिया कि परीक्षा 17 मई को लॉकडाउन अवधि समाप्त होने के बाद आयोजित की जाएगी।

एपी एसएससी डेटशीट 2020 –

10 जुलाई 2020 – फर्स्ट लैंग्वेज / तेलगू

11 जुलाई 2020 – सेकेंड लैंग्वेज / हिंदी

12 जुलाई 2020 - इंग्लिश

13 जुलाई 2020 – मैथ्स

14 जुलाई 2020 – जनरल साइंस

15 जुलाई 2020 – सोशल स्टडीज़

16 जुलाई 2020 – ओएसएससी मेनः वोकेशनल

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, AP एसएससी 2020 परीक्षाओं को जुलाई में आयोजित करने का निर्णय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल के 8 मई के ऐलान के बाद लिया गया। जिसमें कहा गया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) शेष परीक्षा 1 से 15 जुलाई 2020 के बीच आयोजित करेगा।

बता दें 1 अप्रैल को, CBSE ने कहा था कि वह केवल उन्हीं मुख्य विषयों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा जो पदोन्नति के लिए आवश्यक होंगे और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण होंगे. बोर्ड ने कहा था कि वह देश भर में कक्षा 10 के लिए कोई शेष परीक्षा आयोजित नहीं करेगा, क्योंकि बोर्ड द्वारा महत्वपूर्ण विषयों के लिए परीक्षाएं पहले ही आयोजित की जा चुकी थी.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन