राजा रमन्ना सेंटर फोर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, इंदौर ने ट्रेड अपरेंटिस के 70 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप भी राजा रमन्ना सेंटर फोर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी में अपरेंटिस करने के इच्छुक हैं तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका है। आप जल्द ही एक निर्धारित फॉर्मेट में 20 सितंबर, 2019 तक या उससे पहले आवेदन कर दें। बता दें कि उम्मीदवार ऑर्गेनाइजेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 20 सितंबर, 2019
1. फिटर- 17 पद
2. मशीनिस्ट- 03 पद
3. टर्नर- 03 पद
4. ड्रॉट्समैन (मैकेनिकल)- 03 पद
5. वेल्डर (गैस एंड इलेक्ट्रिक)- 03 पद
6. मैकेनिकल रेफ्रिजिरेटर एंड एयर कंडीशनिंग- 02 पद
7. सर्वेयर - 01 पद
8. प्लंबर - 01 पद
9. कार्पेंटर - 01 पद
10. मौसोन - 01 पद
11. इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक- 20 पद
11. इलेक्ट्रीशियन- 08 पद
12. इलेक्ट्रोप्लेटर- 02 पद
13. कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट- 02 पद
14. कंप्यूटर नेटवर्क टेक्नीशियन- 02 पद
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का संबंधित ट्रेड में आईआईटी पास होना जरूरी है।
इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.info-rrcat.ernet.in/recdev/recdev_ad_appr_oct_19/ पर 20 सितंबर तक आवेदन कर दें। इससे पहले इसी साल फरवरी महीने में भी अपरेंटिस के 40 पदों पर आवेदन जारी किए गए थे।
संपादक की पसंद