1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CBSE Board Exam 2020: 10वीं,12वीं परीक्षाओं की तारीख घोषित, अब सिर्फ इन 29 विषय की परीक्षा, यहां देखें लिस्ट

CBSE Board Exam 2020: 10वीं,12वीं परीक्षाओं की तारीख घोषित, अब सिर्फ इन 29 विषय की परीक्षा, यहां देखें लिस्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 09, 2020 12:30 pm IST,  Updated : May 09, 2020 12:34 pm IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की पेंडिंग परीक्षाओं को लेकर बड़ी खबर आ रही है।

cbse 10th 12th boards exam date announced, see exams list- India TV Hindi
cbse 10th 12th boards exam date announced, see exams list

CBSE Board Exams 2020: केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की पेंडिंग परीक्षाओं को लेकर बड़ी खबर आ रही है। 10वीं, 12वीं बोर्ड की पेंडिंग परीक्षाएं 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी, इस बात की जानाकारी शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दी। उन्होंने कहा कि सीबीएसई की बची हुई  दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं एक जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच होंगी। गौरतलब है कि सीबीएसई की बची हुई परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों को लंबे वक्त से इंतजार था।

यहां देखें 10वींऔर 12वीं परीक्षा से जुड़ी पूरी लिस्ट:

10वीं से जुड़ी परीक्षा लिस्

1. हिंदी कोर्स ए
2. हिंदी कोर्स बी
3. इंग्लिश कम्यूनिकेशन
4. इंग्लिश लैंग्वेज ऐंड लिटरेचर
5. साइंस
6. सोशल साइंस

12वीं क्लास के पूरे देश के लिए पेपर
1. बिजनस स्टडीज
2. भूगोल
3. हिंदी (इलेक्टवि)
4. हिंदी (कोर)
5. होम साइंस
6. समाजशास्त्र
7. कंप्यूटर साइंस (पुराना)
8. कंप्यूटर साइंस (नया)
9. इन्फर्मेशन प्रैक्टिस (पुराना)
10. इन्फर्मेशन प्रैक्टिस (नया)
11. इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी
12. बायॉ टेक्नॉलजी

उत्तर पूर्वी दिल्ली के 12वीं के छात्रों के लिए
1. इंग्लिश इलेक्टिव एन
2. इंग्लिश इलेक्टिव सी
3. इंग्लिश कोर
4. गणित
5. अर्थशास्त्र
6. जीवविज्ञान
7. राजनीतिक शास्त्र
8. इतिहास
9. भौतिकी
10. अकाउंटेंसी
11. रसायन विज्ञान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन