1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CBSE की 10th, 12th परीक्षा डेट शीट की घोषणा टली, HRD मिनिस्टर ने बताया कब होगी घोषित

CBSE की 10th, 12th परीक्षा डेट शीट की घोषणा टली, HRD मिनिस्टर ने बताया कब होगी घोषित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 16, 2020 04:38 pm IST,  Updated : May 16, 2020 04:54 pm IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की डेटशीट आज जारी होनी थी, लेकिन अब इसी सोमवार (18 मई) को जारी किया जाएगा।

Attention Students! CBSE Class 10th date sheet today postponed: cbse 10th 12th class date sheet anno- India TV Hindi
CBSE Class 10th date sheet today postponed: CBSE 10th 12th class date sheet announcement postponed for Monday Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की डेटशीट आज जारी होनी थी, लेकिन अब इसी सोमवार (18 मई) को जारी किया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को अंतिम रूप देने से पहले कुछ अतिरिक्त तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रख रहा है, इस वजह से आज 5 बजे होने वाली कक्षा 10 वीं और 12 वीं परीक्षा की डेटशीट की घोषणा अब सोमवार (18-05-2020) तक होगी।"

हालांकि, इससे पहले डॉ. निशंक ने ही ट्वीट करके बताया था कि CBSE की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट आज शाम 5 बजे जारी की जाएगी। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा था, "कोरोना वायरस (Covid-19) संकट के चलते सीबीएसई की बची हुई परीक्षाओं की अनिश्चितता बनी हुई थी। आज यह अनिश्चितता दूर करते हुए और विद्यार्थियों की उत्सुकता को देखते हुए, हम कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेट शीट शाम 5 बजे जारी कर रहे हैं। मेरे साथ ट्विटर और फेसबुक पर बने रहिये।"

आपको बता दें कि हाल ही में सीबीएसई द्वारा ये ऐलान किया गया था कि 10वीं और 12वीं के बचे हुए विषयों की परीक्षा 1 से 15 जुलाई 2020 के बीच कराई जाएगी। कोरोना के कारण लॉकडाउन की स्थिति में समय की कमी की भरपाई करने के लिए CBSE ने सिर्फ प्रमुख 29 विषयों की परीक्षा कराने का फैसला किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन