1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CBSE में 9th और 11th क्लास में फेल हुए छात्रों को मिलेगा एक और मौका, HRD मिनिस्टर ने स्कूलों को दिए निर्देश

CBSE में 9th और 11th क्लास में फेल हुए छात्रों को मिलेगा एक और मौका, HRD मिनिस्टर ने स्कूलों को दिए निर्देश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2020 05:50 pm IST,  Updated : May 14, 2020 06:23 pm IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में फेल हुए नौवीं और 11वीं क्लास के छात्रों को एक और मौका मिलने जा रहा है।cb

cbse 9th and 11th class failed student to get one more...- India TV Hindi
cbse 9th and 11th class failed student to get one more chance Image Source : FILE

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में फेल हुए नौवीं और 11वीं क्लास के छात्रों को एक और मौका मिलने जा रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने CBSE के सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे छात्रों को एक और मौका दें और उनके ऑनलाइन या ऑफलाइन टेस्ट लें। एचआरडी मिनिस्टर ने एचआरडी मिनिस्टर ने इस संदेश की जानकारी अपने ट्वीट संदेश के जरिए दी है। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते छात्रों में बढ़ते तनाव को देखते हुए सीबीएसई ने यह फैसला किया है।

CBSE के लेटेस्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, 9वीं या 11वीं कक्षा में फेल होने वाले छात्रों के लिए उनके स्कूल एक बार और टेस्ट ले सकते हैं। यह टेस्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन छात्र की सुविधा के अनुसार दोनों माध्यमों से होगा। जिस विषय में छात्र फेल होगा उस विषय का टेस्ट लेने से पलहे फेल छात्र को तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। सीबीएसई ने स्पष्ठ किया है कि छात्रों को पास होने के लिए यह एक और मौका कोरोना (COVID-19) महामारी को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

छात्रों और अभिभावकों के साथ बातचीत करने के बाद, मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने आज शिक्षकों से वेबिनार के माध्यम से बातचीत की हैं। मानव संसाधन विकास मंत्री गुरुवार दोपहर 12 बजे ट्विटर के आधिकारिक हैंडल पर लाइव आए और शिक्षकों के सवालों का जवाब दिया।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन