1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CBSE 12वीं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा तारीख बदली

CBSE 12वीं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा तारीख बदली

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2018 09:23 pm IST,  Updated : Feb 12, 2018 07:39 pm IST

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं के शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा तिथि 9 अप्रैल से बदलकर 12 अप्रैल कर दी है।

CBSE exam change date- India TV Hindi
CBSE exam change date

नई दिल्ली: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को 12वीं के शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा तिथि 9 अप्रैल से बदलकर 12 अप्रैल कर दी है। बोर्ड ने इसके लिए प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया है। बोर्ड द्वारा जारी एक सूचना पत्र के अनुसार दसवीं और बारहवीं के परीक्षा कार्यक्रम में और कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि सीबीएसई बोर्ड CBSE board (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने साल 2018 के लिए 10 वीं  (Class 10 exam) और 12 वीं कक्षा (CBSE Class 12 board exam)  की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 5 मार्च से 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा देश भर में आयोजित होगी। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की तारीखों का ऐलान करने के साथ ही पूरा टाइम टेबल भी अपलोड कर दिया है। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in  पर जाकर अपनी परीक्षा का टाइम टेबल और अन्‍य जरूरी सूचना प्राप्‍त कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन