1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CBSE CTET 2020 जुलाई परीक्षा में आवेदन करने के लिए सिर्फ 4 दिन बाकी, जल्द करें अप्लाई

CBSE CTET 2020 जुलाई परीक्षा में आवेदन करने के लिए सिर्फ 4 दिन बाकी, जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 21, 2020 05:28 pm IST,  Updated : Feb 21, 2020 05:28 pm IST

CBSE CTET परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक आ गई है, उम्मीदवारों के पास अप्लाई करने के लिए सिर्फ 4 दिन बाकी है

cbse ctet july 2020 - India TV Hindi
cbse ctet july 2020 

CBSE CTET 2020: CBSE CTET परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक आ गई है, उम्मीदवारों के पास अप्लाई करने के लिए सिर्फ 4 दिन बाकी है। अतिंम आवेदन 24 फरवरी 2020 तक उम्मीदवार कर सकते हैं। जो उम्मीदवार योग्य और इच्छुक हैं वे सीबीएसई सीटेट (CTET) 2020 जुलाई एग्जाम के लिए ऑनलाइऩ आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। सीबीएसई सीटेट (CTET) 2020 जुलाई आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी विस्तार में पढ़ लें, और फॉर्म में किसी भी प्रकार की गलती न करें।

cbse ctet july 2020
cbse ctet july 2020 

नोटिफिकेशन के अनुसार CBSE CTET 2020 परीक्षा 5 जुलाई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। सीटेट की परीक्षा एक वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। पहली परीक्षा जुलाई में, जबकि दूसरी परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी। सीटेट परीक्षा में 2 पेपर होते हैं। पेपर 1 उन लोगों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं। वहीं, कक्षा 6 से 8 तक के लिए पेपर 2 होता है।

cbse ctet july 2020
cbse ctet july 2020 

सीबीएसई सीटेट 2020 एप्लिकेशन फॉर्म ऐसे भरें:

  1. सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जायें।
  2. विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानें के बाद अप्लाई लिंक पर करें।
  3. अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर करें।
  4. फोटो, सिग्नेचर अपलोड कर फीस पेमेंट कर सबमिट करें।
  5. सीबीएसई सीटेट 2020 जुलाई एप्लिकेशन फॉर्म भविष्य की जरूरत के लिए डाउलोड करकेअपने पास रख लें।

सीटीईटी परीक्षा का मुख्य उद्देश्य सराकरी विद्यालयों में गुणवत्ता वाले तथा कुशल शिक्षकों की भर्ती करवाना है। CTET का सर्टिफिकेट सरकारी विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी पाने के लिए पहला कदम है। CTET पास करने के बाद एक अभ्यर्थी केंद्र सरकार की शिक्षक की नौकरी जैसे कि KVS, NVS आर्मी शिक्षक, ERDO आदि के लिए आवेदन कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन