1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CBSE CTET: सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

CBSE CTET: सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 26, 2019 10:38 am IST,  Updated : Sep 26, 2019 10:38 am IST

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सीटेट (CTET) दिसंबर एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख फिर से आगे बढ़ा दिया है।

CBSE CTET December 2019 Date Extended- India TV Hindi
CBSE CTET December 2019 Date Extended

CBSE CTET December 2019 Date Extended: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सीटेट (CTET) दिसंबर एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख फिर से आगे बढ़ा दिया है अब अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले सीटेट आवेदन की आखिरी तारीख 18 सितंबर थी, लेकिन बाद में विभाग ने आवेदन की तिथि आगे बढ़ाकर 25 सितंबर कर दिया था। ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन की मानें तो अभ्यर्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि फीस 3 अक्टूबर तक भर सकेंगे. अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

इस बार सीबीएसई (CBSE) सीटेट (CTET) दिसंबर एग्जाम 110 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा. सीबीएसई की तरफ से सीटेट पेपर-1 उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 1 से कक्षा 5 तक पढ़ाने के लिए आवेदन करते हैं, जबकि सीटेट पेपर-2 एग्जाम उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 6 से 7 तक पढ़ाने के लिए आवेदन करते हैं. सीबीएसई सीटेट एग्जाम पास करने वाले अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट 9 वर्षों तक वैलिड रहता है।

सीबीएसई सीटेट दिसंबर एग्जाम के लिए इन स्टेप्स के साथ करें आवेदन : CTET December 2019 Steps to Apply

  • सीटेट आवेदन के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सीटेट दिसंबर एग्जाम लिंक पर क्लिक करें।
  • सीबीएसई सीटेट दिसंबर एग्जाम लिंक पर क्लिक करते ही सीबीएसई सीटेट एग्जाम का फॉर्म खुलेगा।
  • सीबीएसई सीटेट एग्जाम फॉर्म भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • सीबीएसई सीटेट एग्जाम डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद फीस पेमेंट करें।
  • सीबीएसई सीटेट एग्जाम फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करने के बाद उसकी एक प्रति अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन