1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CBSE CTET 2020 जुलाई परीक्षा के आवेदन की आखिरी तारीख 24 फरवरी, इन स्टेप्स से करें अप्लाई

CBSE CTET 2020 जुलाई परीक्षा के आवेदन की आखिरी तारीख 24 फरवरी, इन स्टेप्स से करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 17, 2020 02:09 pm IST,  Updated : Feb 17, 2020 02:18 pm IST

सीबीएसई सीटेट (CTET) 2020 जुलाई एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।

cbse ctet july 2020- India TV Hindi
cbse ctet july 2020

CBSE CTET 2020: जिन उम्मीदवारों ने अभी कर CBSE CTET परीक्षा के लिए आवेदन नही किया है, वे आखिरी आवेदन 24 फरवरी 2020 तक कर सकते हैं। सीबीएसई सीटेट (CTET) 2020 जुलाई एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार योग्य और इच्छुक हैं वे सीबीएसई सीटेट (CTET) 2020 जुलाई एग्जाम के लिए ऑनलाइऩ आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर  24 फरवरी 2020 तक अप्लाई कर सकते हैं। सीबीएसई सीटेट (CTET) 2020 जुलाई आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी विस्तार में पढ़ लें, और फॉर्म में किसी भी प्रकार की गलती न करें।

नोटिफिकेशन के अनुसार CBSE CTET 2020 परीक्षा 5 जुलाई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। सीटेट की परीक्षा एक वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। पहली परीक्षा जुलाई में, जबकि दूसरी परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी। सीटेट परीक्षा में 2 पेपर होते हैं। पेपर 1 उन लोगों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं। वहीं, कक्षा 6 से 8 तक के लिए पेपर 2 होता है।

सीबीएसई सीटेट 2020 एप्लिकेशन फॉर्म ऐसे भरें:

  1. सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जायें।
  2. विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानें के बाद अप्लाई लिंक पर करें।
  3. अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर करें।
  4. फोटो, सिग्नेचर अपलोड कर फीस पेमेंट कर सबमिट करें।
  5. सीबीएसई सीटेट 2020 जुलाई एप्लिकेशन फॉर्म भविष्य की जरूरत के लिए डाउलोड करकेअपने पास रख लें।

सीटीईटी परीक्षा का मुख्य उद्देश्य सराकरी विद्यालयों में गुणवत्ता वाले तथा कुशल शिक्षकों की भर्ती करवाना है। CTET का सर्टिफिकेट सरकारी विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी पाने के लिए पहला कदम है। CTET पास करने के बाद एक अभ्यर्थी केंद्र सरकार की शिक्षक की नौकरी जैसे कि KVS, NVS आर्मी शिक्षक, ERDO आदि के लिए आवेदन कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन