1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Coronavirus को फैलने से रोकने के लिए बोर्ड परीक्षा में एक मीटर की दूरी पर बैठेंगे छात्र, CBSE ने दिया निर्देश

Coronavirus को फैलने से रोकने के लिए बोर्ड परीक्षा में एक मीटर की दूरी पर बैठेंगे छात्र, CBSE ने दिया निर्देश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 18, 2020 03:53 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 03:54 pm IST

कोरोनावायरस का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इस विषय को ध्यान में रखते हुए CBSE ने एक जरूरी सूचना जारी की है।

cbse instructs students to sit one meter away in board...- India TV Hindi
cbse instructs students to sit one meter away in board examination to prevent spread of coronavirus Image Source : FILE

नई दिल्ली। कोरोनावायरस का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इस विषय को ध्यान में रखते हुए CBSE ने एक जरूरी सूचना जारी की है। CBSE ने बाकी बची बोर्ड परीक्षाओं के लिए दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रत्येक केंद्र अधीक्षक(superintendent) को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विद्यार्थियों को एक दूसरे से एक मीटर की दूरी पर बैठाया जाए और खांसने/छींकने वाले विद्यार्थियों को मास्क दिए जाएं। 

बता दें कि पूरे देश में कोरोना वायरस फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है।  भारत में कोरोना के 147 मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है। इसे देखते हुए जहां देशभर में स्कूल-कॉलेज बंद किए जा रहे हैं। तमाम दफ्तरों ने वर्क फ्राम होम की सुविधा बनाई है। कई प्रतियोगी परीक्षाएं भी इसके चलते स्थगित की जा रही हैं। लेकिन, इस बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं जारी हैं। सीबीएसई की डेटशीट के अनुसार ये परीक्षाएं 14 अप्रैल तक चलेंगी।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन